Type Here to Get Search Results !

Indus or Harappan Civilization (Important Questions and Answers) / सिंधु या हड़प्पा सभ्यता (महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर)

 

प्रमुख खोज और तिथि

  1. हड़प्पा सभ्यता का सर्वाधिक मान्यता-प्राप्त काल है: 2500 ई. पू. - 1750 ई. पू.
  2. हड़प्पा सभ्यता की खोज किस वर्ष हुई थी? 1921 ई. में
  3. हड़प्पा सभ्यता का सर्वप्रथम खोजकर्ता कौन था? दयाराम साहनी
  4. हड़प्पा एवं मोहनजोदड़ो की पुरातात्विक खुदाई के प्रभारी थे: सर जॉन मार्शल
  5. सिंधु घाटी सभ्यता को खोज निकालने में जिन दो भारतीयों का नाम जुड़ा है, वे हैं: दयाराम साहनी एवं राखालदास बनर्जी
  6. भारत में खोजा गया सबसे पहला पुराना शहर था: हड़प्पा

भौगोलिक स्थिति और स्थल

  1. सिंधु घाटी स्थल 'कालीबंगन' किस प्रदेश में है? राजस्थान में
  2. हड़प्पा सभ्यता के अंतर्गत हल से जोते गये खेत का साक्ष्य कहाँ से मिला है? कालीबंगा से
  3. सैंधव सभ्यता की ईंटों का अलंकरण किस स्थान से मिला है? कालीबंगा से
  4. मोहनजोदड़ो कहाँ स्थित है? सिन्ध में
  5. 'लोथल' किस नदी के किनारे स्थित था? (नोट: यह बंदरगाह नगर था)
  6. सिंधु सभ्यता का पत्तननगर (बंदरगाह) कौन-सा था? लोथल
  7. पैमानों की खोज ने यह सिद्ध कर दिया है कि सिंधु घाटी के लोग माप और तौल से परिचित थे। यह खोज कहाँ पर हुई? लोथल में
  8. किस हड़प्पाकालीन स्थल से 'युगल समाधान' (Double Burial) का साक्ष्य मिला है? लोथल
  9. रंगपुर जहाँ हड़प्पा की समकालीन सभ्यता थी, स्थित है: सौराष्ट्र (गुजरात) में
  10. स्वतंत्र्योत्तर भारत में सबसे अधिक संख्या में हड़प्पाकालीन स्थलों की खोज किस प्रान्त में हुई है? गुजरात

समाज, संस्कृति और अर्थव्यवस्था

  1. हड़प्पा सभ्यता किस युग की थी? कांस्य युग
  2. सिंधु घाटी सभ्यता के लोगों का मुख्य व्यवसाय क्या था? व्यापार
  3. हड़प्पा सभ्यता के निवासी थे: शहरी
  4. सिंधु घाटी के घर किससे बनाए जाते थे? ईंट से
  5. हड़प्पावासी किस वस्तु के उत्पादन में सर्वप्रथम थे? कपास
  6. कपास का उत्पादन सर्वप्रथम सिंधु क्षेत्र में हुआ, जिसे ग्रीक या यूनान के लोगों ने किस नाम से पुकारा? सिन्डन (Sindon)
  7. हड़प्पा के लोगों की सामाजिक पद्धति कैसी थी? उचित समतावादी
  8. हड़प्पा के मिट्टी के बर्तनों पर सामान्यतः किस रंग का उपयोग हुआ था? लाल
  9. सिंधु सभ्यता संबंधित है: आद्य ऐतिहासिक युग (Proto-Historic Age) से
  10. सिंधु घाटी की सभ्यता गैर-आर्य थी, क्योंकि वह थी: नगरीय सभ्यता
  11. सिंधु घाटी संस्कृति वैदिक सभ्यता से भिन्न थी क्योंकि: इसके पास विकसित शहरी जीवन की सुविधाएं थीं।

कला और प्रमाण

  1. किस पदार्थ का उपयोग हड़प्पा काल की मुद्राओं के निर्माण में मुख्य रूप से किया गया था? सेलखड़ी (Steatite)
  2. किस पशु की आकृति जो मुहर पर मिली है, जिससे ज्ञात होता है कि सिंधु घाटी एवं मेसोपोटामिया की सभ्यताओं के मध्य व्यापारिक सम्बन्ध थे? बैल
  3. सिंधु घाटी सभ्यता में 'वृहत स्नानागार' पाया जाता है: मोहनजोदड़ो में
  4. मोहनजोदड़ो को किस एक अन्य नाम से भी जाना जाता है? मृतकों का टीला (Mound of the Dead)
  5. किस हड़प्पाकालीन स्थल से 'नृत्य मुद्रा वाली स्त्री की कांस्य मूर्ति' प्राप्त हुई है? मोहनजोदड़ो से
  6. सिंधु घाटी सभ्यता की विकसित अवस्था में किस स्थल से घरों में 'कुओं' के अवशेष मिले हैं? मोहनजोदड़ो
  7. हड़प्पा में एक उन्नत 'जल-प्रबंधन प्रणाली' का पता चलता है: धौलावीरा में

विशेष तथ्य

  1. सिंधु घाटी की सभ्यता में घोड़े के अवशेष कहाँ मिले हैं? सुरकोटदा
  2. भारत में चाँदी की उपलब्धता के प्राचीनतम साक्ष्य मिलते हैं: हड़प्पा संस्कृति में
  3. हड़प्पावासी किस धातु से परिचित नहीं थे? / हड़प्पाकालीन स्थलों में अभी तक किस धातु की प्राप्ति नहीं हुई है? लोहा
  4. किस पशु के अवशेष सिंधु घाटी सभ्यता में प्राप्त नहीं हुए हैं? गाय (नोट: शेर के अवशेष भी नहीं मिले हैं)
  5. हड़प्पा संस्कृति की जानकारी का मुख्य स्रोत है: पुरातात्विक खुदाई
  6. सिंधु घाटी के निवासियों की सभ्यता को जानने का मूल स्रोत है, वहाँ पाए गए: बर्तन, जेवर, हथियार तथा औज़ार
  7. भारत में चाँदी की उपलब्धता के प्राचीनतम साक्ष्य कहाँ मिलते हैं?उत्तर: हड़प्पा संस्कृति में
  8. हड़प्पा में मिट्टी के बर्तनों पर सामान्यतः किस रंग का उपयोग हुआ था?उत्तर: लाल
  9. मूर्ति पूजा का आरम्भ कब से माना जाता है?उत्तर: पूर्व आर्य (Pre-Aryan) काल से
  10. 'विशाल स्नानागार' (Great Bath) किस पुरातत्व स्थल से पाया गया था?उत्तर: मोहनजोदड़ो से
  11. हड़प्पा सभ्यता स्थल—'लोथल' कहाँ स्थित है?उत्तर: गुजरात में
  12. धौलावीरा किस राज्य में स्थित है?उत्तर: गुजरात में
  13. कौन-सा हड़प्पीय नगर तीन भागों में विभक्त था?उत्तर: धौलावीरा

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads Area