अथर्ववेद एवं वेदांग
प्रश्न: अथर्ववेद की रचना किस ऋषि द्वारा की गई थी?
उत्तर: अथर्वा ऋषि द्वारा।
प्रश्न: किस वेद में रोग निवारण, तंत्र-मंत्र, जादू-टोना और विवाह जैसे विविध विषयों का वर्णन है?
उत्तर: अथर्ववेद में।
प्रश्न: अथर्ववेद में 'सभा एवं समिति' को किसकी दो पुत्रियाँ कहा गया है?
उत्तर: प्रजापति की।
प्रश्न: सबसे बाद का वेद कौन सा है?
उत्तर: अथर्ववेद (सबसे प्राचीन ऋग्वेद है)।
प्रश्न: वेदों को भली-भाँति समझने के लिए कितने वेदांगों की रचना की गई है?
उत्तर: छ: (शिक्षा, ज्योतिष, कल्प, व्याकरण, निरुक्त तथा छंद)।
पुराण एवं ऐतिहासिक ग्रंथ
प्रश्न: भारतीय ऐतिहासिक कथाओं का सबसे अच्छा क्रमबद्ध विवरण कहाँ मिलता है?
उत्तर: पुराणों में।
प्रश्न: पुराणों के रचयिता किन्हें माना जाता है?
उत्तर: लोमहर्ष अथवा उनके पुत्र उग्रश्रवा को।
प्रश्न: पुराणों की कुल संख्या कितनी है?
उत्तर: 18
प्रश्न: सबसे प्राचीन एवं प्रामाणिक पुराण कौन सा है?
उत्तर: मत्स्य पुराण।
प्रश्न: मौर्य वंश से संबंधित कौन सा पुराण है?
उत्तर: विष्णु पुराण।
प्रश्न: वायु पुराण किस वंश से संबंधित है?
उत्तर: गुप्त वंश।
प्रश्न: आंध्र सातवाहन वंश की जानकारी किस पुराण से मिलती है?
उत्तर: मत्स्य पुराण से।
स्मृति, बौद्ध एवं जैन साहित्य
प्रश्न: सबसे प्राचीन एवं प्रामाणिक स्मृति ग्रंथ किसे माना जाता है?
उत्तर: मनुस्मृति (शुंग काल का मानक ग्रंथ)।
प्रश्न: बुद्ध की पूर्वजन्म की कहानी किसमें वर्णित है?
उत्तर: जातक में।
प्रश्न: हीनयान का प्रमुख ग्रंथ कौन सा है जिसमें बुद्ध का जीवन चरित वर्णित है?
उत्तर: कथावस्तु।
प्रश्न: जैन साहित्य को क्या कहा जाता है?
उत्तर: आगम।
प्रश्न: जैन धर्म का प्रारंभिक इतिहास किससे ज्ञात होता है?
उत्तर: कल्पसूत्र से।
अन्य महत्वपूर्ण पुस्तकें और लेखक
प्रश्न: 'अर्थशास्त्र' के लेखक कौन हैं?
उत्तर: चाणक्य (कौटिल्य या विष्णुगुप्त)।
प्रश्न: संस्कृत साहित्य में ऐतिहासिक घटनाओं को क्रमबद्ध लिखने का सर्वप्रथम प्रयास किसने किया?
उत्तर: कल्हण ने।
प्रश्न: कल्हण द्वारा रचित पुस्तक 'राजतरंगिणी' का संबंध किससे है?
उत्तर: कश्मीर के इतिहास से।
प्रश्न: अरबों की सिंध विजय का वृत्तांत किस पुस्तक में सुरक्षित है?
उत्तर: चचनामा (लेखक- अली अहमद)।
प्रश्न: संस्कृत भाषा व्याकरण की प्रथम पुस्तक 'अष्टाध्यायी' के लेखक कौन हैं?
उत्तर: पाणिनि।
प्रश्न: 'महाभाष्य' के लेखक कौन थे, जिनसे शुंगों के इतिहास का पता चलता है?
उत्तर: पतंजलि (ये पुष्यमित्र शुंग के पुरोहित थे)।
विदेशी यात्रियों से जानकारी (यूनानी-रोमन लेखक)
प्रश्न: 'इतिहास का पिता' (Father of History) किसे कहा जाता है?
उत्तर: हेरोडोटस को।
प्रश्न: हेरोडोटस की प्रसिद्ध पुस्तक का नाम क्या है?
उत्तर: हिस्टोरिका।
प्रश्न: टेसियस कहाँ का राजवैद्य था?
उत्तर: ईरान का।


If you have any doubts, Please let me know.