अथर्ववेद, पुराण एवं स्मृति ग्रंथ (पेज - 2)
प्रश्न: अथर्ववेद में किसे प्रजापति की दो पुत्रियाँ कहा गया है?
उत्तर: सभा एवं समिति को।
प्रश्न: सबसे प्राचीन वेद कौन सा है?
उत्तर: ऋग्वेद।
प्रश्न: सबसे बाद का वेद कौन सा है?
उत्तर: अथर्ववेद।
प्रश्न: वेदों को समझने के लिए कितने वेदांगों की रचना की गई है?
उत्तर: 6 (शिक्षा, ज्योतिष, कल्प, व्याकरण, निरुक्त तथा छंद)।
प्रश्न: पुराणों के रचयिता किन्हें माना जाता है?
उत्तर: लोमहर्ष अथवा उनके पुत्र उग्रश्रवा को।
प्रश्न: पुराणों की कुल संख्या कितनी है?
उत्तर: 18
प्रश्न: मौर्य वंश की जानकारी किस पुराण से मिलती है?
उत्तर: विष्णु पुराण।
प्रश्न: मत्स्य पुराण किस वंश से संबंधित है?
उत्तर: आंध्र सातवाहन वंश।
प्रश्न: गुप्त वंश की जानकारी किस पुराण से प्राप्त होती है?
उत्तर: वायु पुराण।
प्रश्न: स्मृति ग्रंथों में सबसे प्राचीन एवं प्रामाणिक किसे माना जाता है?
उत्तर: मनुस्मृति (शुंग काल का मानक ग्रंथ)।
प्रश्न: 'अर्थशास्त्र' के लेखक कौन हैं?
उत्तर: चाणक्य (कौटिल्य या विष्णुगुप्त)।
प्रश्न: 'राजतरंगिणी' पुस्तक के लेखक कौन हैं और इसका संबंध कहाँ से है?
उत्तर: कल्हण; कश्मीर के इतिहास से।
प्रश्न: संस्कृत व्याकरण की प्रथम पुस्तक 'अष्टाध्यायी' के लेखक कौन हैं?
उत्तर: पाणिनि।
विदेशी यात्रियों का विवरण (पेज - 3)
यूनानी-रोमन लेखक
प्रश्न: 'इतिहास का पिता' किसे कहा जाता है?
उत्तर: हेरोडोटस को (पुस्तक: हिस्टोरिका)।
प्रश्न: मेगास्थनीज किसके दरबार में आया था?
उत्तर: चन्द्रगुप्त मौर्य।
प्रश्न: मेगास्थनीज की प्रसिद्ध पुस्तक का नाम क्या है?
उत्तर: इण्डिका।
प्रश्न: 'भारत का भूगोल' नामक पुस्तक किसने लिखी?
उत्तर: टॉल्मी ने (दूसरी शताब्दी में)।
प्रश्न: 'नेचुरल हिस्ट्री' नामक पुस्तक के लेखक कौन हैं?
उत्तर: प्लिनी (प्रथम शताब्दी)।
चीनी लेखक
प्रश्न: चीनी यात्री फाहियान किसके दरबार में आया था?
उत्तर: गुप्त नरेश चन्द्रगुप्त द्वितीय।
प्रश्न: ह्वेनसांग किसके शासनकाल में भारत आया था?
उत्तर: हर्षवर्धन।
प्रश्न: ह्वेनसांग के भ्रमण वृत्तांत को किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर: सी-यू-की।
प्रश्न: ह्वेनसांग के अध्ययन के समय नालंदा विश्वविद्यालय के कुलपति कौन थे?
उत्तर: आचार्य शीलभद्र।
अरबी एवं अन्य लेखक
प्रश्न: 'किताब-उल-हिन्द' या 'तहकीक-ए-हिन्द' किसकी कृति है?
उत्तर: अलबरूनी की।
प्रश्न: 'कंग्युर' तथा 'तंग्युर' नामक ग्रंथ की रचना किसने की?
उत्तर: तिब्बती लेखक तारानाथ ने।
प्रश्न: मार्कोपोलो 13वीं शताब्दी के अंत में किस देश की यात्रा पर आया था?
उत्तर: पाण्ड्य देश।
पुरातत्व संबंधी साक्ष्य
प्रश्न: 1400 ई. पू. के किस अभिलेख में वैदिक देवताओं (मित्र, वरुण, इंद्र, नासत्य) के नाम मिलते हैं?
उत्तर: बोगाज-कोई (एशिया माइनर)।


If you have any doubts, Please let me know.