कोशिका:-
कोशिका वह सूक्ष्म संरचना है, जिसमे जीवन से संबंधित सभी जैविक क्रियाएँ होती हैं।
कोशिका की खोज :-
कोशिका की खोज रॉबर्ट हुक ने 1665 ई. में कॉर्क के पतले टुकड़े का माइक्रोस्कोप से अध्ययन करते हुए की थी।
रॉबर्ट हुक द्वारा देखी गई कोशिकाएँ मृत थीं। प्रथम जीवित कोशिका एंटोनी वॉन लिवेनहुक़ ने देखी थी।
कोशिका के कार्य :-
(i) कोशिका शरीर निर्माण, वृद्धि, और मरम्मत के लिए जिम्मेदार होती है।
(ii) इसमें पाचन, ऊर्जा उत्पादन, पदार्थों का स्रावन, विभाजन, तथा आवश्यक सूचनाओं का स्थानांतरण जैसे कार्य होते हैं।
(III) ग्रंथि कोशिकाएँ हार्मोन व एंजाइम बनाती हैं, मांसपेशी कोशिकाएँ संकुचन करती हैं, जबकि तंत्रिका कोशिकाएँ संदेशों का आदान-प्रदान करती हैं।
कोशिका की संरचना :-
एक सामान्य कोशिका तीन मुख्य भागों में विभाजित होती है:
(i) कोशिका झिल्ली (Cell Membrane): बाहरी आवरण जो अंदर व बाहर पदार्थों के आवागमन को नियंत्रित करता है।
(ii) कोशिका द्रव्य (Cytoplasm): जैल जैसा द्रव्य जिसमें विभिन्न कोशिकांग (जैसे माइटोकॉन्ड्रिया, गोल्गी बॉडी, एंडोप्लाज्मिक रेटिकुलम) पाये जाते हैं।
(III) केन्द्रक (Nucleus): गोल, घना भाग जिसमें आनुवांशिक पदार्थ (DNA, जीन, क्रोमोसोम) स्थित होते हैं। यह कोशिका की गतिविधियों का नियंत्रण करता है।
पौधों की कोशिकाओं में अतिरिक्त कोशिका भित्ति (Cell Wall) भी होती है, जबकि जन्तुओं में केवल झिल्ली होती है।
संक्षिप्त बिंदु
कोशिका जीवन की सबसे छोटी क्रियात्मक और रचनात्मक इकाई है।
(a) खोजकर्ता: रॉबर्ट हुक, वर्ष: 1665 ई।
(b) कार्य: वृद्धि, पोषण, ऊर्जा उत्पादन, सूचना संचार, संरचना निर्माण।
(c) संरचना: कोशिका झिल्ली, कोशिका द्रव्य, केन्द्रक; पौधों में कोशिका भित्ति भी।
(d) यह शरीर की मूल इकाई है तथा स्वतः जनन की क्षमता भी रखती है।
(e) एककोशकीय (जैसे जीवाणु) व बहुकोशकीय (जैसे मानव) सजीव कोशिकाओं से बने होते हैं।

If you have any doubts, Please let me know.