Type Here to Get Search Results !

Science Model Set - 1 ( Class 10th)

विज्ञान (Science) मॉडल प्रश्न पत्र

By : Vinod Sir

खण्ड – अ (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)

**निर्देश:** प्रश्न संख्या 1 से 70 तक वैकल्पिक प्रश्न हैं। इनमें सिर्फ 40 प्रश्नों का उत्तर दें। सभी प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित किया गया है।

 1. दंत विशेषज्ञ किस दर्पण का उपयोग मरीजों के दाँतों का बड़ा प्रतिबिंब देखने के लिए करता है?

   (A) समतल दर्पण (B) अवतल दर्पण (C) उत्तल दर्पण (D) इनमें से सभी

 2. कौन सा लेंस अपसारी लेंस भी कहलाता है?

   (A) अवतल लेंस (B) उत्तल लेंस (C) अवतल एवं उत्तल लेंस दोनों (D) इनमें से कोई नहीं

 3. पुतली के साइज को कौन नियंत्रित करता है?

   (A) पक्ष्माभी (B) परितारिका (C) नेत्र लेंस (D) रेटिना (दृष्टि पटल)

 4. किस दृष्टि दोष को अवतल और उत्तल दोनों लेंसों से बने द्विफोकसी लेंस द्वारा संशोधित किया जा सकता है?

   (A) निकट दृष्टि दोष (B) दीर्घ-दृष्टि दोष (C) जरा दूर दृष्टिता (D) मोतियाबिंद

 5. एक प्रयोग में अवतल दर्पण द्वारा किसी बिंब का प्रतिबिंब एक परदे पर प्राप्त किया जाता है। दर्पण की फोकस दूरी को निर्धारित करने के लिए प्रयोगकर्ता को मापने की जरूरत है—

   (A) दर्पण तथा परदा के बीच की दूरी को (B) दर्पण तथा बिंब के बीच की दूरी को (C) (A) और (B) दोनों (D) इनमें से कोई नहीं

 6. शब्दकोष के छोटे अक्षरों को पढ़ने के लिए आप किस लेंस का उपयोग करना पसंद करेंगे?

   (A) 50\text{ cm} फोकस दूरी का उत्तल लेंस (B) 50\text{ cm} फोकस दूरी का अवतल लेंस (C) 5\text{ cm} फोकस दूरी का उत्तल लेंस (D) 5\text{ cm} फोकस दूरी का अवतल लेंस

 7. निम्नलिखित में से कौन विद्युत विभवांतर का SI मात्रक है?

   (A) वोल्ट (B) ओम (C) वोल्ट प्रति कूलॉम (D) ऐम्पियर

 8. लघुपथन (शॉर्ट सर्किट) के समय परिपथ में विद्युत धारा का मान—

   (A) बहुत कम हो जाता है (B) परिवर्तित नहीं होता है (C) बहुत अधिक बढ़ जाता है (D) निरंतर परिवर्तित होता है

 9. पश्चिम की ओर प्रक्षेपित कोई धनावेशित कण (अल्फा कण) किसी चुंबकीय क्षेत्र द्वारा उत्तर की ओर विक्षेपित हो जाता है। चुंबकीय क्षेत्र की दिशा क्या है?

   (A) दक्षिण की ओर (B) पूर्व की ओर (C) अधोमुखी (D) उपरिमुखी

 10. ताँबे की तार की एक आयताकार कुंडली किसी चुंबकीय क्षेत्र में घूर्णी गति कर रही है। इस कुंडली में प्रेरित विद्युत धारा की दिशा में कितने परिभ्रमण के पश्चात् परिवर्तन होता है?

   (A) दो (B) एक (C) आधे (D) एक-चौथाई

 11. किसी विद्युत धारावाही सीधी लंबी परिनालिका के भीतर चुंबकीय क्षेत्र—

   (A) शून्य होता है (B) इसके सिरे की ओर जाने से घटता है (C) इसके सिरे की ओर जाने पर बढ़ता है (D) सभी बिन्दुओं पर समान होता है

 12. सौर कुकर के लिए कौन सा दर्पण सर्वाधिक उपयुक्त होता है?

   (A) समतल दर्पण (B) उत्तल दर्पण (C) अवतल दर्पण (D) इनमें सभी

 13. 'चिपको आन्दोलन' का मुख्य उद्देश्य संरक्षित करना था—

   (A) मिट्टी को (B) वृक्षों को (C) जल को (D) बिजली को

 14. निम्नलिखित में किस विलयन का उपयोग दीवारों की सफेदी करने के लिए किया जाता है?

   (A) Ca(HCO_3)_2 (B) Ca(OH)_2 (C) NaOH (D) NaHCO_3

 15. Na_2SO_4(aq) + BaCl_2(aq) \rightarrow BaSO_4(s) + 2NaCl(aq) उपर्युक्त रासायनिक अभिक्रिया है—

   (A) संयोजन अभिक्रिया (B) वियोजन अभिक्रिया (C) द्वि विस्थापन अभिक्रिया (D) इनमें से कोई नहीं

 16. निम्नलिखित में से कौन सा बुझा हुआ चूना है?

   (A) CaO (B) Ca(OH)_2 (C) CaCO_3 (D) Ca

 17. लवण Na_2CO_3 का जलीय विलयन का pH है—

   (A) 7 (B) 7 से अधिक (C) 7 से कम (D) इनमें से कोई नहीं

 18. 'बॉक्साइट' किस धातु का महत्त्वपूर्ण अयस्क है?

   (A) ताँबा (B) जस्ता (C) एल्युमिनियम (D) लोहा

 19. लोहा एवं इस्पात को जंग से सुरक्षित रखने के लिए उन पर किस धातु की पतली परत चढ़ायी जाती है?

   (A) ताँबा (B) चाँदी (C) सोना (D) जिंक

 20. किस रासायनिक यौगिक को गर्म करने पर 'प्लास्टर ऑफ पेरिस' प्राप्त किया जा सकता है?

   (A) विरंजक चूर्ण (B) जिप्सम (C) चूना पत्थर (D) कच्चा चूना

 21. प्रोपेनोन में उपस्थित प्रकार्यात्मक समूह है—

   (A) -OH (B) -CHO (C) >C=O (D) -COOH

 22. ऐसीटिक अम्ल का IUPAC नाम है—

   (A) ऐथेनॉइक अम्ल (B) मेथेनॉइक अम्ल (C) प्रोपेनोन (D) इनमें से कोई नहीं

 23. विद्युत अपघटनी परिष्करण में अशुद्ध धातु को बनाया जाता है—

   (A) एनोड (B) कैथोड (C) अपघट्य (D) इनमें सभी

 24. 'अष्टक सिद्धांत' को किसने स्थापित किया?

   (A) डोबेराइनर (B) न्यूलैंड्स (C) मेन्डेलीफ (D) हेनरी मोज्ले

 25. आधुनिक आवर्त नियम के अनुसार, तत्वों का गुण धर्म—

   (A) परमाणु द्रव्यमान का आवर्त फलन है (B) परमाणु संख्या का आवर्त फलन है (C) परमाणु साइज का आवर्त फलन है (D) परमाणु आयतन का आवर्त फलन है

 26. निम्नलिखित में कौन-सा आयन लाल लिटमस विलयन को नीला कर सकता है?

   (A) H^+ (B) OH^- (C) Cl^- (D) O^{2-}

 27. पादप में जाइलम उत्तरदायी है—

   (A) जल का वहन (B) भोजन का पाचन (C) अमीनो अम्ल का वहन (D) ऑक्सीजन का वहन

 28. निम्नलिखित में किसे कोशिका का 'ऊर्जा मुद्रा' के रूप में जाना जाता है?

   (A) ADP (B) ATP (C) DTP (D) PDP

 29. पत्तियों में गैसों का आदान-प्रदान कहाँ होता है?

   (A) शिरा (B) रंध्र (C) मध्यशिरा (D) इनमें से कोई नहीं

 30. हृदय से रक्त (रूधिर) को सम्पूर्ण शरीर में पंप किया जाता है—

   (A) फेफड़ों द्वारा (B) निलय द्वारा (C) आलिंदों द्वारा (D) इनमें सभी

 31. कौन सा पादप हार्मोन पत्तियों के मुरझाने के लिए उत्तरदायी है?

   (A) ऑक्सिन (B) साइटोकाइनिन (C) एब्सिसिक अम्ल (D) जिब्बेरेलिन

 32. जड़ का अधोगामी वृद्धि है—

   (A) प्रकाशानुवर्तन (B) गुरुत्वानुवर्तन (C) जलानुवर्तन (D) रसायनानुवर्तन

 33. पॉन्स, मेडुला और अनुमस्तिष्क—

   (A) अग्रमस्तिष्क का हिस्सा है (B) मध्य मस्तिष्क का हिस्सा है (C) पश्च मस्तिष्क का हिस्सा है (D) प्रमस्तिष्क का हिस्सा है

 34. निम्नलिखित कौन सी अनैच्छिक क्रिया नहीं है?

   (A) वमन (B) चबाना (C) लार आना (D) हृदय का धड़कना

 35. अलैंगिक जनन मुकुलन द्वारा होता है—

   (A) अमीबा में (B) यीस्ट में (C) प्लैज्मोडियम में (D) लेस्मानिया में

 36. शुक्राणु का निर्माण होता है—

   (A) वृषण में (B) गर्भाशय में (C) अंडाशय में (D) इनमें सभी में

 37. पुष्प का कौन सा भाग फल बनता है?

   (A) परागकोश (B) वर्तिकाग्र (C) वर्तिका (D) अंडाशय

 38. लिंग गुण-सूत्र का पूर्ण जोड़ा पाया जाता है—

   (A) पुरुष में (B) स्त्री में (C) पुरुष और स्त्री दोनों में (D) किसी में नहीं

 39. मानव शरीर के किसी सामान्य कोशिका में गुणसूत्रों के कितने युग्म होते हैं?

   (A) 21 (B) 22 (C) 23 (D) 46

 40. निम्न में कौन-से समूहों में केवल जैव निम्नीकरणीय पदार्थ हैं—

   (A) घास, पुष्प तथा चमड़ा (B) घास, लकड़ी तथा प्लास्टिक (C) फसलों के छिलके, केक एवं रबर (D) केक, लकड़ी एवं घास

 41. टिंडल प्रभाव प्रकाश की कौन सी परिघटना को प्रदर्शित करता है?

   (A) प्रकाश का परावर्तन (B) प्रकाश का अपवर्तन (C) प्रकाश का विक्षेपण (D) प्रकाश का प्रकीर्णन

 42. निम्न में से कौन सा असंतृप्त हाइड्रोकार्बन है?

   (A) CH_4 (B) C_2H_6 (C) C_2H_4 (D) इनमें से सभी

 43. निम्न में से कौन सा यौगिक ईंधन के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है?

   (A) इथेनॉल (B) प्रोपेनॉल (C) इथेनॉइक अम्ल (D) इनमें से सभी

 44. निम्न में से कौन आहार श्रृंखला का निर्माण करता है?

   (A) घास, गेहूँ तथा आम (B) घास, बकरी तथा मानव (C) बकरी, गाय तथा हाथी (D) घास, मछली तथा बकरी

 45. मानव हृदय में कोष्ठों की संख्या कितनी है?

   (A) 2 (B) 3 (C) 4 (D) 5

 46. रासायनिक अभिक्रिया के दौरान किसी पदार्थ में ऑक्सीजन का ह्रास कहलाता है—

   (A) उपचयन (B) अपचयन (C) संक्षारण (D) इनमें से कोई नहीं

 47. आधुनिक आवर्त सारणी में समूहों की संख्या है—

   (A) 7 (B) 8 (C) 9 (D) 18

 48. खाद्य पदार्थ के डिब्बों पर जिंक के बजाय टिन का लेप होता है, क्योंकि—

   (A) टिन की अपेक्षा जिंक महँगा होता है (B) टिन की अपेक्षा जिंक का गलनांक अधिक है (C) टिन की अपेक्षा जिंक अधिक अभिक्रियाशील है (D) टिन की अपेक्षा जिंक कम अभिक्रियाशील है

 49. निम्नांकित में से कौन पुनरुद्भवन का उदाहरण है?

   (A) हाइड्रा (B) अमीबा (C) स्पाइरोगाइरा (D) इनमें से कोई नहीं

 50. ताँबे की तार की एक आयताकार कुंडली किसी चुम्बकीय क्षेत्र में घूर्णी गति कर रही है। इस कुंडली में प्रेरित विद्युत धारा की दिशा में कितने परिभ्रमण के पश्चात परिवर्तन होता है?

   (A) दो (B) एक (C) आधे (D) एक-चौथाई

 51. सल्फर परमाणु की बाह्यतम कक्षा में इलेक्ट्रॉनों की संख्या कितनी होती है?

   (A) 4 (B) 5 (C) 6 (D) 7

 52. ग्लूकोज के एक अणु में ऑक्सीजन के कितने परमाणु होते हैं?

   (A) 4 (B) 6 (C) 8 (D) 12

 53. नयी कार्तीय चिह्न परिपाटी के अनुसार दर्पण के सामने रखे गये बिंब की बिंब दूरी ली जाती है—

   (A) धनात्मक (B) ऋणात्मक (C) कभी धनात्मक कभी ऋणात्मक (D) इनमें से कोई नहीं

 54. पित्त रस कहाँ से स्रावित होता है—

   (A) अग्न्याशय से (B) यकृत से (C) छोटी आँत से (D) इनमें से कोई नहीं

 55. निम्नांकित में से कौन मलेरिया परजीवी है?

   (A) प्लाज्मोडियम (B) लीशमैनिया (C) प्रोटोजोआ (D) इनमें से कोई नहीं

 56. ऐलुमिनियम पर मोटी ऑक्साइड की परत बनाने की प्रक्रिया कहलाती है—

   (A) जस्तीकरण (B) ऐनोडीकरण (C) समृद्धीकरण (D) इनमें से कोई नहीं

 57. सामान्य नेत्र के लिए दूर-बिन्दु है—

   (A) 25\text{ m} (B) 25\text{ cm} (C) 25\text{ mm} (D) अनंत

 58. कौन-सी गैस वैश्विक ऊष्मण के लिए उत्तरदायी है?

   (A) कार्बन डाइऑक्साइड (B) ऑक्सीजन (C) नाइट्रोजन (D) इनमें से कोई नहीं

 59. कौन-सा अजैव निम्नीकरण कचरा है?

   (A) टिशू पेपर (B) केले का छिल्का (C) थर्मोकोल (D) इनमें से सभी

 60. निम्न में से किस लेंस की फोकस दूरी धनात्मक होती है?

   (A) अवतल लेंस (B) उत्तल लेंस (C) समतल-अवतल लेंस (D) इनमें से कोई नहीं

 61. समान्तर क्रम में संयोजित प्रतिरोधों की संख्या घटने के उपरांत संयोजित प्रतिरोधों का कुल प्रतिरोध—

   (A) बढ़ता है (B) घटता है (C) अपरिवर्तित होता है (D) इनमें से कोई नहीं

 62. कवक में पोषण की कौन-सी विधि पाई जाती है?

   (A) मृतजीवी (B) समभोजी (C) स्वपोषी (D) इनमें से कोई नहीं

 63. निम्न में से कौन सा पद विद्युत परिपथ में विद्युत शक्ति को निरूपित करता है?

   (A) I^2R (B) IR^2 (C) V^2I (D) VI^2

 64. निम्न में से कौन-सा अंग संवेदीग्राही नहीं है?

   (A) कान (B) आँख (C) नाक (D) दिमाग

 65. किस दर्पण का उपयोग सामान्यतः वाहनों का पश्च-दृश्य दर्पणों के रूप में किया जाता है?

   (A) समतल दर्पण (B) अवतल दर्पण (C) उत्तल दर्पण (D) इनमें से कोई नहीं

 66. किस वर्ण (रंग) का तरंगदैर्घ्य सबसे बड़ा है?

   (A) लाल (B) नीला (C) पीला (D) बैंगनी

 67. समजात अंगों का उदाहरण है—

   (A) हमारा हाथ और कुत्ते के अग्रपाद (B) हमारे दाँत और हाथी के दाँत (C) आलू और घास के ऊपरी भूस्तारी (D) उपरोक्त सभी

 68. निम्न में से उत्तम ऊर्जा स्रोत कौन सा है?

   (A) कोयला (B) लकड़ी (C) पेट्रोलियम (D) बायो-गैस

 69. कौन अंत: स्रावी और बाह्य स्रावी ग्रंथि जैसा कार्य नहीं करता है?

   (A) अग्न्याशय (B) पीयूष ग्रंथि (C) अंडाशय (D) वृषण

 70. फ्लेमिंग के वामहस्त नियम के बाएँ हाथ की तर्जनी संकेत करती है—

   (A) चालक पर आरोपित विद्युत बल की दिशा (B) चुम्बकीय क्षेत्र की दिशा (C) चालक में प्रवाहित विद्युत धारा की दिशा (D) इनमें से कोई नहीं

#### **खण्ड – ब (गैर-वस्तुनिष्ठ प्रश्न)**

### **भौतिक शास्त्र (Physics)**

**लघु उत्तरीय प्रश्न**

*निर्देश: प्रश्न संख्या 1 से 8 तक लघु उत्तरीय प्रश्न है। इनमें किन्ही चार प्रश्नों का उत्तर दें। सभी प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित किया गया है।*

 1. हम वाहनों में उत्तल दर्पण को पश्च-दृश्य दर्पण के रूप में वरीयता क्यों देते हैं?

 2. सामान्य नेत्र 25\text{ cm} से निकट रखी वस्तुओं को सुस्पष्ट क्यों नहीं देख पाते?

 3. अपवर्तनांक को परिभाषित करें। हीरे का अपवर्तनांक 2.42 है। इस कथन का क्या अभिप्राय है?

 4. उत्तल दर्पण के प्रधान अक्ष पर रखे बिंब के प्रतिबिंब के लिए एक किरण आरेख खींचें और उस प्रतिबिंब की प्रकृति, आकार (साइज) एवं स्थान को लिखें।

 5. विद्युत धारा क्या है? विद्युत धारा का SI मात्रक लिखें।

 6. एक विद्युत लैम्प का अनुमतांक 60\text{W}; 220\text{V} है, जो विद्युत आपूर्ति की वोल्टता 100\text{V} से जुड़ा है। लैम्प द्वारा विद्युत आपूर्ति से कितनी धारा ली जाती है?

 7. भूसंपर्क तार क्या है? इसका क्या कार्य है?

 8. सूर्योदय के समय सूर्य रक्ताभ क्यों प्रतीत होता है?

**दीर्घ उत्तरीय प्रश्न**

*निर्देश: प्रश्न संख्या 9 से 10 तक दीर्घ उत्तरीय प्रश्न है। इनमें किन्ही एक प्रश्न का उत्तर दें। सभी प्रश्न के लिए 6 अंक निर्धारित किया गया है।*

 9. (a) मानव नेत्र का स्वच्छ नामांकित आरेख खींचें।

   (b) किस प्रकार निकट रखी वस्तुओं और दूर रखी वस्तुओं को देखने के लिए पक्ष्माभी पेशियाँ अभिनेत्र लेंस की फोकस दूरी को समायोजित करती हैं?

 10. (a) सिद्ध करें, R = R_1 + R_2 जहाँ R, श्रेणीक्रम में संयोजित प्रतिरोधकों R_1 और R_2 का समतुल्य प्रतिरोध है।

   (b) सिद्ध करें, 

   जहाँ R, पार्श्वक्रम में संयोजित प्रतिरोधकों R_1 और R_2 का समतुल्य प्रतिरोध है।

### **रसायन शास्त्र (Chemistry)**

**लघु उत्तरीय प्रश्न**

*निर्देश: प्रश्न संख्या 11 से 17 तक लघु उत्तरीय प्रश्न है। इनमें किन्ही 4 प्रश्नों का उत्तर दें। सभी प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित किया गया है।*

 11. जब लोहे की कील को कॉपर सल्फेट में डुबोया जाता है, तो विलयन का रंग क्यों बदल जाता है?

 12. अवक्षेपण अभिक्रिया से आप क्या समझते हैं?

 13. जल की अनुपस्थिति में अम्ल का व्यवहार अम्लीय क्यों नहीं होता है?

 14. निम्न अभिक्रिया के लिए संतुलित रासायनिक समीकरण लिखिए—

   (a) तनु सल्फ्यूरिक अम्ल जिंक के साथ अभिक्रिया करता है।

   (b) तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल मैग्नीशियम पट्टी के साथ अभिक्रिया करता है।

 15. धातुएँ जब जल के साथ अभिक्रिया करती हैं, तो क्या होता है?

 16. समजातीय श्रेणी क्या है? उदाहरण के साथ समझाइए।

 17. (a) संयोजकता से आप क्या समझते हैं?

   (b) मैग्नीशियम की संयोजकता लिखें।

**दीर्घ उत्तरीय प्रश्न**

*निर्देश: प्रश्न संख्या 18 से 19 तक दीर्घ उत्तरीय प्रश्न है। इनमें किन्ही एक प्रश्न का उत्तर दें। सभी प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित किया गया है।*

 18. निम्नलिखित यौगिकों का संरचना सूत्र लिखें—

   (i) मीथेन

   (ii) इथेन

   (iii) प्रोपेन

   (iv) ब्यूटेन

   (v) पेंटेन

 19. निम्न पदों की परिभाषा दें—

   (i) खनिज

   (ii) अयस्क

   (iii) गैंग

   (iv) निस्तापन

   (v) भर्जन

### **जीव विज्ञान (Biology)**

**लघु उत्तरीय प्रश्न**

*निर्देश: प्रश्न संख्या 20 से 26 तक लघु उत्तरीय प्रश्न है। इनमें किन्ही चार प्रश्नों का उत्तर दें। सभी प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित किया गया है।*

 20. धमनी और शिरा में दो अंतर बताएँ।

 21. पाचक एंजाइमों का क्या कार्य है?

 22. पादप में जल और खनिज लवण का वहन कैसे होता है?

 23. पादप में प्रकाशानुवर्तन किस प्रकार होता है?

 24. मादा जनन तंत्र का नामांकित चित्र बनाएँ।

 25. हम यह कैसे जान पाते हैं कि जीवाश्म कितने पुराने हैं?

 26. ओजोन परत की क्षति हमारे लिए चिंता का विषय क्यों है?

**दीर्घ उत्तरीय प्रश्न**

*निर्देश: प्रश्न संख्या 27 से 28 तक दीर्घ उत्तरीय प्रश्न है। इनमें किन्ही एक प्रश्न का उत्तर दें। सभी प्रश्न के लिए 5 अंक 

निर्धारित किया गया है।*

 27. एक तंत्रिका कोशिका (न्यूरॉन) की नामांकित संरचना बनाइए तथा इनके कार्यों का वर्णन कीजिए।

 28. मानव श्वसन तंत्र का स्वच्छ नामांकित चित्र खींचें एवं इसके कार्यों का वर्णन करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads Area