**Time:** 120 min | **Full Marks:** 70
### **खण्ड-अ / Section-A: वस्तुनिष्ठ प्रश्न (Objective Type Questions)**
**निर्देश (Instructions):** इस खण्ड में बहुविकल्पीय प्रश्न हैं। किन्हीं 35 प्रश्नों के उत्तर दें। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है। (Answer any 35 questions. Each question carries 1 mark.)
1. किसी धनावेशित वस्तु में होती है:
* (a) इलेक्ट्रॉन की अधिकता
* (b) इलेक्ट्रॉन की कमी
* (c) प्रोटॉन की अधिकता
* (d) प्रोट्रॉन की कमी
2. दो कूलॉम आवेश के लिए इलेक्ट्रॉनों की संख्या है:
* (a) 1.25\times10^{18}
* (b) 1.25\times10^{19}
* (c) 1.25\times10^{21}
* (d) 1.25\times10^{23}
3. इलेक्ट्रॉन पर आवेश होता है:
* (a) 2\times10^{-21}C
* (b) 1.6\times10^{-19}C
* (c) 1.6\times10^{-9}C
* (d) इनमें कोई नहीं
4. परावैद्युतता (\epsilon_0) का विमीय सूत्र है:
* (a) ML^{2}T^{-4}A^{-2}
* (b) M^{-1}L^{-3}T^{4}A^{2}
* (c) ML^{3}T^{-4}A^{-2}
* (d) M^{-1}L^{-2}T^{4}A^{2}
5. मुक्त आकाश (free space) की परावैद्युतता (permittivity) होती है:
* (a) 9\times10^{9}m~F^{-1}
* (b) 1.6\times10^{-19}C
* (c) 8.85\times10^{-12}F~m^{-1}
* (d) इनमें कोई नहीं
6. जब किसी वस्तु को आवेशित किया जाता है, तो उसका द्रव्यमान:
* (a) बढ़ता है
* (b) घटता है
* (c) अचर रहता है
* (d) बढ़ या घट सकता है
7. निम्नलिखित में किस आवेश का अस्तित्व संभव नहीं है?
* (a) 3.2\times10^{-19}C का
* (b) 6.4\times10^{-19}C का
* (c) 2.4\times10^{-19}C का
* (d) 1.6\times10^{-19}C का
8. कूलंब-बल है:
* (a) केंद्रीय बल
* (b) विद्युत-बल
* (c) 'a' तथा 'b' दोनों
* (d) इनमें कोई नहीं
9. आवेश के पृष्ठ-घनत्व का मात्रक होता है:
* (a) Cm^{-2}
* (b) N~m^{-1}
* (c) C~V^{-1}
* (d) C m
10. प्रति एकांक आवेश पर लगनेवाले बल को कहते हैं:
* (a) विद्युत-प्रवाह
* (b) विद्युत-क्षेत्र
* (c) विद्युत-विभव
* (d) विद्युत-स्पेस
11. आवेशित खोखले गोलीय चालक के अंदर विद्युत-तीव्रता होती है:
* (a) \epsilon_{0}\sigma
* (b) \frac{\sigma}{\epsilon_{0}}
* (c) शून्य
* (d) \frac{\epsilon_{0}}{2}
12. एक आवेशित चालक की सतह के किसी बिंदु पर विद्युतीय क्षेत्र की तीव्रता:
* (a) शून्य होती है
* (b) सतह के लंबवत होती है
* (c) सतह के स्पर्शीय होती है
* (d) सतह से 45^{\circ} पर होती है
13. इनमें कौन विद्युत-क्षेत्र की तीव्रता का मात्रक है?
* (a) कूलॉम (C)
* (b) न्यूटन (N)
* (c) वोल्ट (V)
* (d) NC^{-1}
14. स्थिर विद्युतीय क्षेत्र होता है:
* (a) संरक्षी
* (b) असंरक्षी
* (c) कहीं संरक्षी तथा कहीं असंरक्षी
* (d) इनमें कोई नहीं
15. विद्युत-तीव्रता का मात्रक है:
* (a) N~m^{-1}
* (b) V~m^{-1}
* (c) dyne cm^{-2}
* (d) V~m^{-2}
16. विद्युत-क्षेत्र E और विभव V के बीच संबंध होता है:
* (a) E=-\frac{dV}{dx}
* (b) E=\frac{dV}{dx}
* (c) V=\frac{dE}{dx}
* (d) V=-\frac{dE}{dV}
17. किसी आवेशित गोलीय कवच (spherical shell) के आंतरिक बिंदु पर विद्युत-विभव का मान होता है:
* (a) शून्य
* (b) एकसमान
* (c) परिवर्ती
* (d) महत्तम
18. विद्युत-द्विध्रुव की निरक्षीय स्थिति में विद्युत-विभव का व्यंजक है:
* (a) \frac{1}{4\pi\epsilon_{0}}\frac{p~cos\theta}{r^{2}}
* (b) \frac{1}{4\pi\epsilon_{0}}\frac{p}{r^{2}}
* (c) \frac{1}{4\pi\epsilon_{0}}\frac{p}{r}
* (d) शून्य
19. विद्युत-विभव का विमीय सूत्र है:
* (a) ML^{2}T^{-2}A^{-1}
* (b) MLT^{-2}A^{-1}
* (c) ML^{2}T^{-3}A^{-1}
* (d) MLT^{-3}A^{-1}
20. निम्नलिखित में कौन भौतिक राशि सदिश है?
* (a) विद्युत फ्लक्स
* (b) विद्युत-विभव
* (c) विद्युतीय स्थैतिज ऊर्जा
* (d) विद्युत-तीव्रता
### **खण्ड-ब / Section-B: लघु उत्तरीय प्रश्न (Short Answer Type Questions)**
**निर्देश (Instructions):** प्रश्न संख्या 1 से 20 लघु उत्तरीय प्रश्न है। इनमे से सिर्फ 10 प्रश्नों का उत्तर दे। सभी प्रश्नों के लिए 2 अंक निर्धारित किया गया है। (Question numbers 1 to 20 are short answer type questions. Answer any 10 questions. Each question carries 2 marks.)
1. दो बिंदु A और B के बीच विद्युत विभावन्तर 15 v है 3C के एक बिन्दु आवेश को बिन्दु A और B तक ले जाने मे कितना कार्य करना पड़ेगा।
2. विद्भुत द्विध्रुव आघूर्ण को परिभाषित करे ।
3. 5c के ग़ आवेश को अंतत से विद्युत क्षेत्र के किसी बिन्दु तक लाने मे 25J कार्य करना पड़ता है उस बिन्दु पर विद्युत विभव का गणना करे ।
4. विद्युत विभव क्या है ?
5. विद्युत क्षेत्र रेखा किसे कहते है ? इसके गुण को लिखे।
6. कूलॉम के नियम को लिखे ।
7. विद्युत फ्लक्स क्या है ? इसका एस आई मात्रक लिखे ।
8. विद्युत क्षेत्र की तीव्रता से आप क्या समझते है?
9. असंतत वितरण किसे कहते है ?
10. कूलॉम बल एक केन्द्रीय बल है ? इसका क्या तात्पर्य है ?
11. चालक, अचालक, और विद्भुत रोधी को परिभाषित करे ।
12. घर्षण विद्युत क्या है ?
13. विद्युत प्रतिरोध और विद्युत धारिता का विमा लिखे ।
14. सिल्वर और क्रोमियम का परमाणु संख्या, परमाणु द्रव्यमान और न्यूट्रॉन संख्या ज्ञात करे।
15. अध्यारोपण के सिद्धांत से आप क्या समझते है ?
16. विद्भुत बालों के लिए कूलॉम के नियम को लिखे ।
17. एक विद्भुत द्विध्रुव +8n C और 8n C के दो दो आवेशों से मिलकर बना है जिसके बीच की दूरी 2 mm है इसका द्विध्रुव आघूर्ण क्या होगा
18. समविभवीतल को परिभाषित करे।
19. +3µC और - 3Mc परिमाण के दो बिंदु आवेशों एक दूसरे से 5 cm की दूरी पर रखे गए है। इस निकाय के विद्युत द्विध्रुव आघूर्ण का गणना करे ।
20. आवेश का क्वान्टमीकरण से आप क्या समझते है ?

If you have any doubts, Please let me know.