Type Here to Get Search Results !

Lucent's Genral Knowledge Series - 5 ( SSC/BPSC/UPSC/NTPC/RRB/TEACHER/GROUP D / BIHAR POLICE / DAROGA )

 


प्राचीन भारतीय अभिलेख एवं सिक्के

1. मध्य भारत में भागवत धर्म विकसित होने का प्रमाण किस अभिलेख से मिलता है?

उत्तर: यवन राजदूत 'होलियोडोरस' के वेसनगर (विदिशा) गरुड़ स्तम्भ लेख से।

2. सर्वप्रथम 'भारतवर्ष' का जिक्र किस अभिलेख में मिलता है?

उत्तर: हाथीगुम्फा अभिलेख में।

3. दुर्भिक्ष (अकाल) की जानकारी देने वाला प्रथम अभिलेख कौन-सा है?

उत्तर: सौहगौरा अभिलेख।

4. भारत पर होने वाले हूण आक्रमण की जानकारी किस स्तंभ लेख से प्राप्त होती है?

उत्तर: भीतरी स्तंभ लेख से।

5. सती प्रथा का पहला लिखित साक्ष्य किस अभिलेख से मिलता है?

उत्तर: एरण अभिलेख (शासक भानुगुप्त) से।

6. रेशम बुनकर की श्रेणियों की जानकारी किस अभिलेख से प्राप्त होती है?

उत्तर: मंदसौर अभिलेख से।

7. अभिलेखों का अध्ययन क्या कहलाता है?

उत्तर: इपीग्राफी (Epigraphy)।

8. प्राचीनतम सिक्कों को क्या कहा जाता है?

उत्तर: आहत सिक्के (साहित्य में इन्हें काषार्पण कहा गया है)।

9. सिक्कों पर लेख लिखने का कार्य सर्वप्रथम किन शासकों ने किया?

उत्तर: यवन शासकों ने।

10. किस शासक के सिक्कों पर वीणा बजाती हुई मुद्रा से उसके संगीत-प्रेमी होने का प्रमाण मिलता है?

उत्तर: समुद्रगुप्त।

प्रागैतिहासिक काल (Prehistoric Period)

11. 'प्रागैतिहासिक काल' किसे कहा जाता है?

उत्तर: जिस काल में मनुष्य ने घटनाओं का कोई लिखित विवरण उद्धृत नहीं किया।

12. 'आद्य ऐतिहासिक काल' से क्या तात्पर्य है?

उत्तर: वह काल जिसमें लेखन कला के प्रचलन के बाद भी उपलब्ध लेख पढ़े नहीं जा सके हैं।

13. 'ज्ञानी मानव' (होमो सैपियंस) का प्रवेश इस धरती पर कब हुआ?

उत्तर: आज से लगभग 30 या 40 हजार वर्ष पूर्व।

14. पूर्व-पाषाण युग के मानव की जीविका का मुख्य आधार क्या था?

उत्तर: शिकार।

15. आग और पहिए का आविष्कार क्रमशः किस काल में हुआ?

उत्तर: आग का आविष्कार पुरापाषाण काल में एवं पहिए का नवपाषाण काल में हुआ।

16. मनुष्य में स्थायी निवास की प्रवृत्ति किस काल में हुई?

उत्तर: नवपाषाण काल में (प्रथम पालतू पशु: कुत्ता)।

17. मनुष्य ने सर्वप्रथम किस धातु का प्रयोग किया?

उत्तर: ताँबा (प्रथम औजार: कुल्हाड़ी)।

18. कृषि का आविष्कार किस काल में हुआ और सबसे प्राचीन फसल कौन-सी थी?

उत्तर: नवपाषाण काल में; सबसे प्राचीन फसल गेहूँ एवं जौ थी।

19. प्रागैतिहासिक अन्न उत्पादक स्थल 'मेहरगढ़' कहाँ स्थित है?

उत्तर: पश्चिमी बलूचिस्तान में।

20. प्रथम भारतीय पुरापाषाण कलाकृति की खोज कहाँ हुई थी?

उत्तर: पल्लावरम् नामक स्थान पर।


Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads Area