भारत का इतिहास: सामान्य परिचय
प्रश्न: महाकाव्य तथा पुराणों में भारत को किस नाम से संबोधित किया गया है?
उत्तर: भारतवर्ष (अर्थात् 'भरत का देश')।
प्रश्न: यूनानियों ने भारत को क्या नाम दिया था?
उत्तर: इंडिया (India)।
प्रश्न: मध्यकालीन मुस्लिम इतिहासकारों ने भारत को किन नामों से संबोधित किया?
उत्तर: हिन्द अथवा हिन्दुस्तान।
प्रश्न: अध्ययन की सुविधा के लिए भारतीय इतिहास को कितने भागों में बाँटा गया है?
उत्तर: तीन (प्राचीन, मध्यकालीन एवं आधुनिक भारत)।
प्राचीन भारतीय इतिहास के स्रोत
प्रश्न: प्राचीन भारतीय इतिहास की जानकारी मुख्यतः किन चार स्रोतों से प्राप्त होती है?
उत्तर: (1) धर्मग्रंथ, (2) ऐतिहासिक ग्रंथ, (3) विदेशियों का विवरण, (4) पुरातत्व-संबंधी साक्ष्य।
प्रश्न: भारत का सर्वप्राचीन धर्मग्रंथ कौन सा है?
उत्तर: वेद।
प्रश्न: वेदों के संकलनकर्ता किसे माना जाता है?
उत्तर: महर्षि कृष्ण द्वैपायन वेदव्यास को।
प्रश्न: वेदों की कुल संख्या कितनी है?
उत्तर: चार (ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद एवं अथर्ववेद)।
ऋग्वेद (Rigveda)
प्रश्न: ऋचाओं के क्रमबद्ध ज्ञान के संग्रह को क्या कहा जाता है?
उत्तर: ऋग्वेद।
प्रश्न: ऋग्वेद में कुल कितने मंडल, सूक्त और ऋचाएं हैं?
उत्तर: 10 मंडल, 1028 सूक्त एवं 10,462 ऋचाएं।
प्रश्न: ऋग्वेद की ऋचाओं को पढ़ने वाले ऋषि को क्या कहते हैं?
उत्तर: होतृ।
प्रश्न: प्रसिद्ध 'गायत्री मंत्र' ऋग्वेद के किस मंडल में है?
उत्तर: तीसरे मंडल में (सूर्य देवता सावित्री को समर्पित)।
प्रश्न: ऋग्वेद के 9वें मंडल में किस देवता का उल्लेख है?
उत्तर: देवता सोम का।
प्रश्न: ऋग्वेद के 8वें मंडल की हस्तलिखित ऋचाओं को क्या कहा जाता है?
उत्तर: खिल।
प्रश्न: चातुर्वर्ण्य समाज (चार वर्णों) की कल्पना का आदि स्रोत क्या है?
उत्तर: ऋग्वेद के 10वें मंडल में वर्णित 'पुरुषसूक्त'।
प्रश्न: वामनावतार के तीन पगों के आख्यान का प्राचीनतम स्रोत कौन सा वेद है?
उत्तर: ऋग्वेद।
प्रश्न: ऋग्वेद में इंद्र और अग्नि के लिए क्रमशः कितनी ऋचाओं की रचना की गई है?
उत्तर: इंद्र के लिए 250 तथा अग्नि के लिए 200।
यजुर्वेद एवं सामवेद
प्रश्न: सस्वर पाठ के लिए मंत्रों तथा बलि के समय नियमों का संकलन क्या कहलाता है?
उत्तर: यजुर्वेद।
प्रश्न: यजुर्वेद के पाठकर्ता को क्या कहते हैं?
उत्तर: अध्वर्यु।
प्रश्न: वह कौन सा वेद है जो गद्य एवं पद्य दोनों में है?
उत्तर: यजुर्वेद।
प्रश्न: 'भारतीय संगीत का जनक' किस वेद को कहा जाता है?
उत्तर: सामवेद को।
प्रश्न: सामवेद के पाठकर्ता को क्या कहा जाता है?
उत्तर: उद्रातृ।

If you have any doubts, Please let me know.