सिंधु सभ्यता एवं संस्कृति: महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर भाग -1
- प्रश्न: हड़प्पा के एक बंदरगाह का नाम क्या है? उत्तर: लोथल
- प्रश्न: दधेरी किस काल का एक परवर्ती (Late) पुरास्थल है? उत्तर: पंजाब
- प्रश्न: सिंधु सभ्यता से मुख्य रूप से क्या निर्यात किया जाता था? उत्तर: सूती वस्त्र
- प्रश्न: हड़प्पा सभ्यता की 'डांसिंग गर्ल' (नर्तकी) की कांस्य प्रतिमा बनाने के लिए किस तकनीक का इस्तेमाल किया गया था? उत्तर: मोम लोपी ढलाई (Lost Wax Casting)
- प्रश्न: हड़प्पा काल का वह कौन सा नगर था जो तीन भागों में विभाजित था? उत्तर: धौलावीरा
- प्रश्न: इनमें से कौन सा स्थल सिंधु घाटी की सभ्यता से संबंधित नहीं है? उत्तर: पाटलिपुत्र
- प्रश्न: 'मोहनजोदड़ो' शब्द का शाब्दिक अर्थ क्या है? उत्तर: माउंट ऑफ द डेड (मृतकों का टीला)
- प्रश्न: विश्व में सबसे पहले कपास का उत्पादन करने वाले लोग कौन थे? उत्तर: सिंधु लोग
- प्रश्न: हड़प्पा सभ्यता के हिस्से 'लोथल' की खुदाई की खोज किसने की थी? उत्तर: एस. आर. राव ने
- प्रश्न: सिंधु सभ्यता में घोड़े की अस्थियों के अवशेष कहाँ से मिले हैं? उत्तर: सुरकोटदा में
- प्रश्न: सिंधु घाटी सभ्यता के समय शिल्प निर्माण के लिए सीप (Shell) कहाँ से प्राप्त किए जाते थे? उत्तर: नागेश्वर से
- प्रश्न: सिंधु घाटी सभ्यता का कौन सा स्थल पंजाब (भारत) में स्थित है? उत्तर: रोपड़
- प्रश्न: हड़प्पा की अधिकांश मानक मुहरें किस मुलायम पत्थर से बनी होती थीं? उत्तर: स्टीएटाइट (सेखड
- प्रश्न: धौलावीरा भारत के किस राज्य में स्थित है? उत्तर: गुजरात
- प्रश्न: धौलावीरा, एक पुरातात्विक स्थान, किस समयावधि से जुड़ी हुई है? उत्तर: सिंधु घाटी सभ्यता
- प्रश्न: मोहनजोदड़ो में पाया गया 'विशाल स्नानागार' किस आकार का एक टैंक था? उत्तर: आयताकार टैंक
- प्रश्न: वर्ष 1920-21 के आसपास किस नदी के किनारे खुदाई के दौरान हड़प्पा शहर मिला? उत्तर: रावी नदी
- प्रश्न: वर्तमान में मोहनजोदड़ो कहाँ स्थित है? उत्तर: सिंध (पाकिस्तान)
- प्रश्न: हड़प्पा सभ्यता का कौन सा शहर विशेष रूप से मनके बनाना, सीप काटना और मुहर बनाने जैसे शिल्प उत्पादन के लिए समर्पित था? उत्तर: चन्हुदड़ो
- प्रश्न: सिंधु घाटी सभ्यता के किस स्थल को सबसे पहले खोजा गया था? उत्तर: हड़प्पा
- प्रश्न: पत्थर की बनी नृत्य करते हुए पुरुष की मूर्ति, 'नटराज' कहाँ पाई गई थी? उत्तर: हड़प्पा
- प्रश्न: हड़प्पा का कौन सा प्रमुख स्थल गुजरात में पाया गया है? उत्तर: धौलावीरा
- प्रश्न: सिंधु सभ्यता के किन स्थलों में जलाशयों के साक्ष्य मिले हैं? उत्तर: धौलावीरा
- प्रश्न: पुरातात्विक स्थल 'सुरकोटदा' किस राज्य में स्थित है? उत्तर: गुजरात राज्य में
- प्रश्न: 1944 में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के महानिदेशक के रूप में किसने पदभार संभाला और हड़प्पा की खुदाई का जिम्मा लिया? उत्तर: सर मोर्टिमर व्हीलर
- प्रश्न: प्रसिद्ध सिंधु घाटी स्थल मोहनजोदड़ो की पहली बार खुदाई किस भारतीय पुरातत्वविद् द्वारा की गई थी? उत्तर: आर.डी. बनर्जी
- प्रश्न: सिंधु घाटी सभ्यता लगभग कितने वर्ष पुरानी है? उत्तर: 3000 ईसा पूर्व
- प्रश्न: भारत का इतिहास सिंधु घाटी सभ्यता के जन्म से शुरू होता है, जो लगभग कब अस्तित्व में आई थी? उत्तर: 2500 ईसा पूर्व
- प्रश्न: सिंधु घाटी सभ्यता की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता क्या थी? उत्तर: ईंट के बने भवन
- प्रश्न: सिंधु घाटी सभ्यता किस प्रकार की सभ्यता है? उत्तर: कांस्य-युगीन सभ्यता
- प्रश्न: सिंधु सभ्यता के लोग कांसा (Bronze) बनाने के लिए किन धातुओं को मिश्रित करते थे? उत्तर: तांबे और टिन को
- प्रश्न: 'मोहनजोदड़ो' नाम का अर्थ किस भाषा में 'मुर्दों का टीला' है? उत्तर: सिंधी भाषा में
- प्रश्न: सिंधु घाटी सभ्यता के लोग किसकी पूजा करते थे? उत्तर: पशुपति
- प्रश्न: जर्मनी और इटली के पुरातत्वविदों के एक दल ने मोहनजोदड़ो में सतह-अन्वेषण किस वर्ष शुरू किया था? उत्तर: 1980 में
- प्रश्न: हड़प्पा सभ्यता की मुहरों पर अक्सर किस पशु का चित्र देखा जाता था? उत्तर: बैल
- प्रश्न: 'नर्तकी' (डांसिंग गर्ल) की कांस्य प्रतिमा किस सिंधु घाटी स्थल से खोजी गई थी? उत्तर: मोहनजोदड़ो
- प्रश्न: प्राचीन भारतीय संस्कृति के प्रतीक अवशेष वर्तमान पाकिस्तान में कहाँ स्थित हैं? उत्तर: हड़प्पा और मोहनजोदड़ो
- प्रश्न: सिंधु घाटी सभ्यता में समाज की प्रकृति कैसी थी? उत्तर: नगरीय (Urban)
- प्रश्न: हड़प्पा सभ्यता से जल संरक्षण (Water Conservation) के साक्ष्य कहाँ मिले हैं? उत्तर: धौलावीरा
- प्रश्न: हड़प्पाई पुरास्थल 'बनावली' किस नदी पर स्थित है? उत्तर: रंगोई नदी पर
- प्रश्न: हड़प्पा सभ्यता का स्थल 'माण्डी' भारत के किस राज्य में स्थित है? उत्तर: उत्तर प्रदेश
- प्रश्न: सिंधु घाटी सभ्यता के किन पुरास्थलों से नाव के चित्र या मॉडल प्राप्त हुए हैं? उत्तर: मोहनजोदड़ो एवं लोथल

If you have any doubts, Please let me know.