SANSKRIT ( संस्कृत ) Model Set - 1
खण्ड-‘अ’ (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)
सही विकल्प का चयन करें : (50 x 1 = 50)
1. **'मङ्गलम्' पाठ में कितने मन्त्र हैं?**
* (A) चत्वारः
* (B) पञ्च
* (C) सप्त
* (D) अष्ट
2. **सत्य का मुँह किस पात्र से ढँका हुआ है?**
* (A) हिरण्मय पात्र से
* (B) मृण्मय पात्र से
* (C) रजतमय पात्र से
* (D) ताम्रमय पात्र से
3. **'वेदा ह मेतं पुरुषं महान्तम् ............ विद्यतेऽयनाय' मन्त्र किस उपनिषद् से लिया गया है?**
* (A) कठोपनिषद् से
* (B) श्वेताश्वतरोपनिषद् से
* (C) मुण्डकोपनिषद् से
* (D) ईशावास्योपनिषद् से
4. **मेगास्थनीज पटना किसके समय में आया था?**
* (A) अशोक के समय में
* (B) मुग़लवंश काल में
* (C) चन्द्रगुप्त मौर्य के समय में
* (D) अंग्रेजों के समय में
5. **'पाटलपुष्पों की पुत्तलिका' रचना के आधार पर पटना का कौन सा नाम है?**
* (A) पुष्पपुर
* (B) कुसुमपुर
* (C) पाटलिपुत्र
* (D) पटना
6. **पटना में कौमुदी महोत्सव कब मनाया जाता था?**
* (A) गुप्त वंशकाल में
* (B) मुग़लवंश काल में
* (C) अशोक के समय में
* (D) अंग्रेजों के समय में
7. **पाटलिपुत्र पटना के नाम से कब से प्रसिद्ध हुआ?**
* (A) मुग़लवंश काल में
* (B) गुप्तवंश काल में
* (C) मध्य काल में
* (D) अंग्रेजों के शासन काल में
8. **वीरेश्वर कौन था?**
* (A) मिथिला का राजा
* (B) मिथिला का मन्त्री
* (C) मिथिला का राजकुमार
* (D) मिथिला का संतरी
9. **अलसशाला में आग क्यों लगाई गई?**
* (A) आलसियों को भगाने के लिए
* (B) आलसियों की परीक्षा करने के लिए
* (C) अलसशाला की सम्पत्ति को हड़पने के लिए
* (D) इनमें से किसी के लिए नहीं
10. **याज्ञवल्क्य ने आत्मतत्त्व की शिक्षा किसको दी थी?**
* (A) मैत्रेयी को
* (B) गार्गी को
* (C) सुलभा को
* (D) रामभद्राम्बा को
11. **'सर्वशुक्ला सरस्वती' किसने कहा है?**
* (A) याज्ञवल्क्य ने
* (B) बाणभट्ट ने
* (C) जनक ने
* (D) दण्डी ने
12. **गङ्गा देवी का समय क्या है?**
* (A) चौदहवीं सदी
* (B) आठवीं सदी
* (C) नवमीं सदी
* (D) बारहवीं सदी
13. **आधुनिक काल की संस्कृत कवयित्री कौन हैं?**
* (A) तिरुमलाम्बा
* (B) विजयाङ्का
* (C) सुलभा
* (D) पण्डिता क्षमा राव
14. **किसके गीत देवता भी गाते हैं?**
* (A) भारत वर्ष के
* (B) स्वीडन के
* (C) बांग्लादेश के
* (D) पाकिस्तान के
15. **प्राचीन संस्कृति की पहचान किससे होती है?**
* (A) धर्मों से
* (B) संस्कारों से
* (C) कर्मों से
* (D) धन से
16. **सीमन्तोन्नयन किस प्रकार का संस्कार है?**
* (A) जन्मपूर्व संस्कार
* (B) शैशव संस्कार
* (C) शैक्षणिक संस्कार
* (D) इनमें से कोई नहीं
17. **प्राचीन काल में शिष्यों को क्या कहा जाता था?**
* (A) छात्र
* (B) ब्रह्मचारी
* (C) धनुर्धारी
* (D) अन्तेवासी
18. **'नीतिश्लोकाः' पाठ किस ग्रन्थ से संकलित है?**
* (A) विदुरनीति से
* (B) नीतिशतक से
* (C) चाणक्य नीति दर्पण से
* (D) शुक्र नीति से
19. **स्वामी दयानन्द के बचपन का नाम क्या था?**
* (A) शंकर
* (B) शिवशंकर
* (C) मूलशंकर
* (D) उमाशंकर
20. **'मंदाकिनी वर्णनम्' पाठ के कवि कौन हैं?**
* (A) तुलसीदास
* (B) व्यास
* (C) वाल्मीकि
* (D) कालिदास
21. **'व्याघ्र पथिक कथा' पाठ के रचयिता कौन हैं?**
* (A) विष्णु शर्मा
* (B) नारायण पण्डित
* (C) दण्डी
* (D) बाणभट्ट
22. **'कर्णस्य दान वीरता' पाठ किस ग्रन्थ से संकलित है?**
* (A) कर्णभार से
* (B) वासवदत्ता से
* (C) प्रतिमानाटक से
* (D) मृच्छकटिक से
23. **न्यायदर्शन के प्रवर्तक कौन हैं?**
* (A) कपिल
* (B) गौतम
* (C) कणाद
* (D) पतञ्जलि
24. **'आर्य भट्तीयम्' किसकी रचना है?**
* (A) पराशर की
* (B) चरक की
* (C) सुश्रुत की
* (D) आर्यभट्ट की
25. **'निर्मलम्' का सन्धि विच्छेद क्या होगा?**
* (A) निः + मलम्
* (B) नि + मलम्
* (C) निर् + मलम्
* (D) निस् + मलम्
26. **'पूषन् + अपावृणु' की सन्धि होगी –**
* (A) पूषन्नपावृणु
* (B) पूषनपावृणु
* (C) पूषापावृणु
* (D) पूषन्पावृणु
27. **'इ + अ' के मेल से कौन-सा नया वर्ण बनेगा?**
* (A) इ
* (B) ए
* (C) य
* (D) अय
28. **'जन्तोर्निहितो' में कौन सी सन्धि है?**
* (A) स्वर सन्धि
* (B) व्यञ्जन सन्धि
* (C) विसर्ग सन्धि
* (D) पूर्वरूप सन्धि
29. **'अर्थाभावे' का विग्रह क्या होगा?**
* (A) अर्थस्य अभावे
* (B) अर्थाय अभावे
* (C) अर्थम् अभावे
* (D) अर्थेन अभावे
30. **'धर्मः च अर्थः च कामः च' का समस्त पद क्या होगा?**
* (A) धर्मार्थकामाः
* (B) धर्मार्थकामा
* (C) धर्मार्थकामो
* (D) धर्मार्थकामाम्
31. **अव्ययी भाव समास का उदाहरण कौन है?**
* (A) खेलनरतम्
* (B) महापुरुषः
* (C) उपगङ्गम्
* (D) त्रिलोकी
32. **'नीलोत्पलम्' में कौन सा समास है?**
* (A) अव्ययीभाव
* (B) बहुब्रीहि
* (C) द्वन्द्व
* (D) कर्मधारय
33. **'इत्थं भूत लक्षणे' सूत्र का उदाहरण है –**
* (A) परिश्रमेण धनं भवति।
* (B) अयं जटाभिः तापसः ज्ञायते।
* (C) गोपालः पादेन खञ्जः अस्ति।
* (D) रामः बाणेन रावणं हतवान्।
34. **'मन्दं-मन्दं नुदति पवनः।' वाक्य के 'मन्दं-मन्दं' पद में द्वितीया विभक्ति किस सूत्र से हुई है?**
* (A) क्रियाविशेषणे द्वितीया
* (B) कर्मणि द्वितीया
* (C) कालाध्वनोरत्यन्त संयोगे द्वितीया
* (D) अकथितञ्च
35. **'....... पिता आपणं गतः।' वाक्य के रिक्त स्थान में कौन सा पद होगा?**
* (A) रुदन्तं बालम्
* (B) रुदन्बालः
* (C) रुदति बालके
* (D) रुदते बालाय
36. **'दान के अर्थ में' कौन विभक्ति होती है?**
* (A) द्वितीया
* (B) तृतीया
* (C) चतुर्थी
* (D) पञ्चमी
37. **किस शब्द में 'परा' उपसर्ग है?**
* (A) पराकाष्ठा
* (B) परिणामः
* (C) प्रारूपम्
* (D) प्रभावः
38. **'निवेदनम्' शब्द में कौन उपसर्ग है?**
* (A) निः
* (B) निर्
* (C) निस्
* (D) नि
39. **'पा' धातु के लोट् लकार मध्यमपुरुष एक वचन का रूप कौन है?**
* (A) पिबतु
* (B) पिबसि
* (C) पिब
* (D) पिबेः
40. **'द्रक्ष्यति' किस लकार का रूप है?**
* (A) लट्
* (B) लोट्
* (C) लङ्
* (D) लृट्
41. **'गच्छ' किस धातु का रूप है?**
* (A) गम्
* (B) गच्छ
* (C) गद्
* (D) गुप्
42. **'लतायै' में कौन विभक्ति है?**
* (A) तृतीया
* (B) चतुर्थी
* (C) पञ्चमी
* (D) सप्तमी
43. **'पिता' किस शब्द का रूप है?**
* (A) पिता
* (B) पितृ
* (C) पितुः
* (D) पितरि
44. **'साधु' शब्द के सप्तमी एक वचन का रूप कौन है?**
* (A) साधोः
* (B) साधो
* (C) साधौ
* (D) साधुषु
45. **'पटु+तल्' से कौन-सा शब्द बनेगा?**
* (A) पटुता
* (B) पटुत्वम्
* (C) पटुंतलम्
* (D) पाटवम्
46. **'लघुतरम्' में कौन-सा तद्धित प्रत्यय है?**
* (A) मयट्
* (B) तरप्
* (C) तमप्
* (D) इष्ठन्
47. **'आगत्य' शब्द में कौन प्रत्यय है?**
* (A) क्त्वा
* (B) घञ्
* (C) ल्यप्
* (D) यत्
48. **'भू+शतृ' से कौन शब्द बनेगा?**
* (A) भवानी
* (B) भवनम्
* (C) भवन्
* (D) भवत्
49. **'राजन् + ङीप्' से कौन शब्द बनेगा?**
* (A) राज्ञी
* (B) रानी
* (C) रजनी
* (D) रजनी
50. **'मूर्खा' में कौन सा स्त्री प्रत्यय है?**
* (A) ङाप्
* (B) चाप्
* (C) टाप्
* (D) ङीष्
खण्ड - ‘ब’ (विषयनिष्ठ प्रश्न)
**1. अधोलिखित गद्यांशों को पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर निर्देशानुसार दें –**
**(अ)** पुरा धारा नगरे प्रजावत्सलो सिन्धुलो नाम राजा आसीत्। तस्य वृद्धावस्थायां भोज इति पुत्रः जातः। यदा स पञ्चवर्षीयः तदा पिता जरावस्थां ज्ञात्वा मुख्यामात्यम् आहूय अनुजं मुञ्जं महाबलम् अवलोक्य पुत्रं च बालं वीक्ष्य विचारितवान् यदि अहं राज-लक्ष्मीभारधारणसमर्थं सोदरं अपहाय राज्यं पुत्राय प्रयच्छामि तदा लोकापवादः भविष्यति। अथवा बालं मे पुत्रं द्वेषादिना मारिष्यति तदा दत्तमपि राज्यं वृथा। इति विचार्य राज्यं मुञ्जाय दत्तवान्। तस्याङ्के आत्मजं भोजं च रक्षणायै समर्पितवान्।
एक पदेन उत्तरत – (2 \times 1 = 2)
(क) धारानगरे कः राजा आसीत्?
(ख) राजा राज्यं कस्मै दत्तवान्?
पूर्णवाक्येन उत्तरत – (2 \times 2 = 4)
(क) स्वीकायां जरावस्थां ज्ञात्वा राजा किं कृतवान्?
(ख) राजा किं विचारितवान्?
अस्य गद्यांशस्य एकं समुचितं शीर्षकं लिखत।**
(1)
(ब) क्रोधः मनुष्यस्य महान् शत्रुः। क्रुद्धः जनः गुरून् अपि निन्दति, अपभाषणं करोति, ज्येष्ठानां हितवचनानि अपि च न शृणोति। तस्मात् वयं क्रोधात् सावधानाः भवेम। यदि क्रोधः आगच्छति तदा तस्मिन्नेव क्षणे मौनं धारणीयम्। मौनेन मनः शान्तं भवति। वाणी अपि नियन्त्रिता भवति। ईदृशे काले किञ्चित् पुस्तकं गृहत्वा पठेम। कोपात् सर्वदा आत्मानं रक्षेम।
* **एक पदेन उत्तरत –** (2 \times 1 = 2)
* (क) मनुष्यस्य महान् शत्रुः कः?
* (ख) क्रोधे आगते किं धारणीयम्?
* **पूर्णवाक्येन उत्तरत –** (2 \times 2 = 4)
* (क) क्रुद्धः जनः किं करोति?
* (ख) मौनेन किं भवति?
**2. अपने मित्र के विवाह में सम्मिलित होने हेतु दो दिनों के अवकाश के लिए प्रधानाध्यापक को एक आवेदन पत्र लिखें।** (4)
**अथवा,**
अपने विद्यालय में आयोजित संस्कृत सम्भाषण शिविर का वर्णन करते हुए बड़े भाई को एक पत्र लिखें।
**3. विद्यालय परित्याग प्रमाण-पत्र निर्गत करने हेतु प्रधानाध्यापक को आवेदन पत्र लिखें।** (4)
**अथवा,**
विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाने की अनुमति हेतु प्रधानाध्यापक को एक आवेदन पत्र लिखें।
**4. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर सात वाक्यों का अनुच्छेद संस्कृत में लिखें –** (7)
* (क) अस्माकं देशः
* (ख) परोपकारः
* (ग) डॉ० राजेन्द्र प्रसादः
* (घ) शरद् ऋतुः
* (ङ) दुर्गापूजा
**5. अधोलिखित में किन्हीं छः वाक्यों का अनुवाद संस्कृत में करें –** (6 \times 1 = 6)
* (क) भारत महान देश है।
* (ख) इस समय श्री नरेन्द्र मोदी भारत के प्रधान मन्त्री है।
* (ग) इनका जन्म गुजरात में हुआ था।
* (घ) गुजरात की भाषा गुजराती है।
* (ङ) क्या तुम गुजराती जानते हो?
* (च) हम सभी को संस्कृत पढ़ना चाहिए।
* (छ) संस्कृत प्राचीनतम भाषा है।
* (ज) मैं कल दिल्ली जाऊँगा।
* (झ) वे लोग भी मेरे साथ जायेंगे।
* (ञ) मुझे पर्यटन अच्छा लगता है।
**6. निम्नलिखित लघु उत्तरीय प्रश्नों में से किन्हीं आठ प्रश्नों के उत्तर दें –** (8 \times 2 = 16)
* (क) राजशेखर ने पटना के सम्बन्ध में क्या लिखा है?
* (ख) पटना के मुख्य दर्शनीय स्थलों का नामोल्लेख करें।
* (ग) संस्कृत में पण्डिता क्षमाराव के योगदान का वर्णन करें।
* (घ) शैक्षणिक संस्कार कौन-कौन से हैं?
* (ङ) 'नीतिश्लोकाः' पाठ के आधार पर पण्डित के लक्षण क्या हैं?
* (च) स्वामीदयानन्द को मूर्तिपूजा के प्रति अनास्था कैसे हुई?
* (छ) 'व्याघ्र पथिक कथा' के आधार पर बतायें कि दान किसको देना चाहिए?
* (ज) 'कर्णस्य दानवीरता' पाठ के आधार पर इन्द्र की चारित्रिक विशेषताओं का उल्लेख करें।
* (झ) कर्ण के कवच और कुण्डल की विशेषताएँ क्या थी?
* (ञ) शास्त्रं मानवेभ्यः किं शिक्षयति?
* (ट) ज्योतिष शास्त्र के अन्तर्गत कौन-कौन शास्त्र है तथा उनके प्रमुख ग्रन्थ कौन से हैं?
* (ठ) कौन-कौन से विदेशी यात्री पटना आये थे?

If you have any doubts, Please let me know.