Type Here to Get Search Results !

Physics Model Set - 2 ( I.Sc) Based on NCERT Book

 * **खण्ड 'अ' (वस्तुनिष्ठ प्रश्न):** प्रश्न संख्या 1 से 50 तक वस्तुनिष्ठ/वैकल्पिक प्रश्न हैं। इनमें से किन्हीं 35 प्रश्नों के उत्तर दें। प्रत्येक प्रश्न के लिए 1 अंक निर्धारित है।

 * **खण्ड 'ब' (लघु उत्तरीय प्रश्न):** प्रश्न संख्या 1 से 20 तक लघु उत्तरीय प्रश्न हैं। इनमें से किन्हीं 10 प्रश्नों के उत्तर दें। प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित हैं।

 * **खण्ड 'स' (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न):** प्रश्न संख्या 21 से 26 तक दीर्घ उत्तरीय प्रश्न हैं। इनमें से किन्हीं 3 प्रश्नों के उत्तर दें। प्रत्येक प्रश्न के लिए 5 अंक निर्धारित हैं।

### **खण्ड 'अ' - वस्तुनिष्ठ प्रश्न (1 अंक)**

*(किन्हीं 35 प्रश्नों के उत्तर दें)*

 1. 1 स्टेट कूलाम = ......... कूलाम।

   (A) 3 \times 10^9 (B) 3 \times 10^{-9} (C) \frac{1}{3} \times 10^9 (D) \frac{1}{3} \times 10^{-9}

 2. एक उभयोत्तल लेंस (\mu = 1.5) के प्रत्येक तल की वक्रता त्रिज्या 20 सेमी है। लेंस की क्षमता है—

   (A) 5 D (B) 10 D (C) 2.5 D (D) 20 D

 3. A तथा B बिंदुओं के बीच समतुल्य धारिता है—

   (A) 4 \mu\text{F} (B) \frac{4}{3} \mu\text{F} (C) 3 \mu\text{F} (D) \frac{2}{3} \mu\text{F}

 4. _{90}\text{Th}^{230} के एक परमाणु में न्यूट्रॉनों की संख्या है—

   (A) 90 (B) 140 (C) 230 (D) 320

 5. एक लौहचुम्बकीय पदार्थ की चुम्बकशीलता (\mu) है—

   (A) \mu > 1 (B) \mu = 1 (C) \mu < 1 (D) \mu = 0

 6. एक प्रत्यावर्ती धारा की शिखर वोल्टता 440 V है। इसकी आभासी वोल्टता है—

   (A) 220 V (B) 440 V (C) 220\sqrt{2}\text{ V} (D) 440\sqrt{2}\text{ V}

 7. एक आवर्धक ग्लास जिसकी क्षमता 12 डायोप्टर है, की आवर्धक क्षमता है—

   (A) 4 (B) 1200 (C) 3 (D) 25

 8. 10 एम्पियर की धारा एक तार से 10 सेकेण्ड तक प्रवाहित होती है। यदि तार का विभवान्तर 15 वोल्ट हो, तो किया गया कार्य होगा—

   (A) 150 J (B) 75 J (C) 1500 J (D) 750 J

 9. चित्र में दिखाया गया लॉजिक गेट है—

   (A) OR (B) NOR (C) NAND (D) AND

 10. निर्वात से 6000 Å तरंगदैर्घ्य का एकवर्णीय प्रकाश 1.5 अपवर्तनांक वाले एक माध्यम में प्रवेश करता है। इस माध्यम में इसका तरंगदैर्घ्य होगा—

   (A) 4000 Å (B) 4500 Å (C) 6000 Å (D) 9000 Å

 11. कथन-I : बामर श्रेणी अवरक्त क्षेत्र में स्थित है। कथन-II : लाइमेन श्रेणी पराबैंगनी क्षेत्र में स्थित है।

   (A) दोनों कथन सही हैं तथा कथन II, कथन I की सही व्याख्या है। (B) दोनों कथन सही हैं परन्तु कथन II, कथन I की सही व्याख्या नहीं है। (C) कथन I सही है, परन्तु कथन II असत्य है। (D) कथन I असत्य है, परन्तु कथन II सही है।

 12. कथन-I : किसी वस्तु को ऋणावेशित करने पर उसके द्रव्यमान में अल्प वृद्धि होती है। कथन-II : आवेशन की क्रिया इलेक्ट्रॉन के स्थानान्तरण के कारण होती है।

   (A) दोनों कथन सही हैं तथा कथन II, कथन I की सही व्याख्या है। (B) दोनों कथन सही हैं परन्तु कथन II, कथन I की सही व्याख्या नहीं है। (C) कथन I सही है, परन्तु कथन II असत्य है। (D) कथन I असत्य है, परन्तु कथन II सही है।

 13. कथन-I : विद्युत चुम्बकीय तरंगों की प्रकृति अनुप्रस्थ होती है। कथन-II : विद्युत चुम्बकीय तरंगों को ध्रुवित किया जा सकता है।

   (A) दोनों कथन सही हैं तथा कथन II, कथन I की सही व्याख्या है। (B) दोनों कथन सही हैं परन्तु कथन II, कथन I की सही व्याख्या नहीं है। (C) कथन I सही है, परन्तु कथन II असत्य है। (D) कथन I असत्य है, परन्तु कथन II सही है।

 14. कथन-I : सभी नाभिक समान आकार के नहीं होते हैं। कथन-II : नाभिक का आकार परमाणु द्रव्यमान पर निर्भर करता है।

   (A) दोनों कथन सही हैं तथा कथन II, कथन I की सही व्याख्या है। (B) दोनों कथन सही हैं परन्तु कथन II, कथन I की सही व्याख्या नहीं है। (C) कथन I सही है, परन्तु कथन II असत्य है। (D) कथन I असत्य है, परन्तु कथन II सही है।

 15. कथन-I : चुम्बकीय फ्लक्स एक सदिश राशि है। कथन-II : चुम्बकीय फ्लक्स का मान धनात्मक, ऋणात्मक अथवा शून्य हो सकता है।

   (A) दोनों कथन सही हैं तथा कथन II, कथन I की सही व्याख्या है। (B) दोनों कथन सही हैं परन्तु कथन II, कथन I की सही व्याख्या नहीं है। (C) कथन I सही है, परन्तु कथन II असत्य है। (D) कथन I असत्य है, परन्तु कथन II सही है।

 16. जब प्रकाश एक माध्यम से दूसरे माध्यम में संचरित होता है, तो निम्नांकित में कौन-सी राशि परिवर्तित नहीं होती है?

   (A) तरंगदैर्घ्य (B) आवृत्ति (C) चाल (D) आयाम

 17. निम्नांकित में कौन-सी किरणें विद्युत क्षेत्र द्वारा विक्षेपित नहीं होती हैं?

   (A) X-किरण (B) \gamma-किरण (C) \alpha-किरण (D) कैथोड किरण

 18. निम्नांकित में किसका द्रव्यमान इलेक्ट्रॉन के द्रव्यमान के बराबर नहीं होता है?

   (A) प्रोटॉन (B) हाइड्रोजन (C) पॉजिट्रॉन (D) न्यूट्रॉन

 19. ब्रूस्टर का नियम किससे संबंधित है?

   (A) व्यतिकरण (B) प्रतिबिंब की त्रुटि (C) ध्रुवण (D) मानवीय आँख

 20. सरल लेंस किससे संबंधित है?

   (A) व्यतिकरण (B) प्रतिबिंब की त्रुटि (C) ध्रुवण (D) मानवीय आँख

 21. वर्ण विपथन क्या है?

   (A) व्यतिकरण (B) प्रतिबिंब की त्रुटि (C) ध्रुवण (D) मानवीय आँख

 22. यंग का द्विछिद्र प्रयोग किससे संबंधित है?

   (A) व्यतिकरण (B) प्रतिबिंब की त्रुटि (C) ध्रुवण (D) मानवीय आँख

 23. व्यतिकरण पैटर्न में अधिकतम तथा न्यूनतम तीव्रता का अनुपात है—

   (A) 9 : 1 (B) 81 : 1 (C) 25 : 16 (D) 16 : 25

 24. दोनों स्रोतों के प्रकाश तरंगों के आयाम का अनुपात है—

   (A) 9 : 1 (B) 81 : 1 (C) 1 : 9 (D) 1 : 81

 25. महत्तम तीव्रता के लिए \cos\phi का मान है—

   (A) -1 (B) +1 (C) \infty (D) 0

 26. लेंस के द्वारा कितने प्रतिबिंब बनेंगे यदि वस्तु को प्रधान अक्ष पर रखा जाये?

   (A) 1 (B) 2 (C) 3 (D) 7

 27. 64 समरूप बूँदें जिनमें प्रत्येक की धारिता 5\mu\text{F} है मिलकर एक बड़ा बूँद बनाते हैं। बड़े बूँद की धारिता होगी?

   (A) 4\mu\text{F} (B) 25\mu\text{F} (C) 20\mu\text{F} (D) 164\mu\text{F}

 28. 5\Omega प्रतिरोध के एक तार से जिसका विभवान्तर 7 वोल्ट है 20 मिनट तक धारा प्रवाहित होती है। उत्पन्न ऊष्मा है :

   (A) 140 कैलोरी (B) 280 कैलोरी (C) 700 कैलोरी (D) 2800 कैलोरी

 29. आयाम मॉडुलन सूचकांक का मान होता है :

   (A) हमेशा 0 (B) 1 तथा \infty के बीच (C) 0 तथा 1 के बीच (D) हमेशा \infty

 30. जब प्रकाश की एक किरण ग्लास स्लैब में प्रवेश करती है, तो इसका तरंगदैर्घ्य

   (A) घटता है (B) बढ़ता है (C) अपरिवर्तित रहता है (D) आँकड़े पूर्ण नहीं हैं

 31. प्रतिघात का मात्रक है :

   (A) म्हो (B) ओम (C) फैराड (D) एम्पियर

 32. दशमिक संख्या 25 को द्विआधारी में लिखें।

   (A) (1100)_2 (B) (1001)_2 (C) (11001)_2 (D) (11101)_2

 33. हाइड्रोजन स्पेक्ट्रम की कौन-सी श्रेणी दृश्य भाग में पड़ती है?

   (A) लाइमन श्रेणी (B) बामर श्रेणी (C) पाश्चन श्रेणी (D) ब्रैकेट श्रेणी

 34. A तथा B के बीच समतुल्य धारिता होगी :

   (A) 20/9 \mu\text{F} (B) 9 \mu\text{F} (C) 1 \mu\text{F} (D) 1/9 \mu\text{F}

 35. यदि गोले पर आवेश 10 \mu\text{C} हो, तो उसकी सतह पर विद्युतीय फ्लक्स है :

   (A) 36\pi \times 10^4 \text{Nm}^2/\text{C} (B) 36\pi \times 10^{-4} \text{Nm}^2/\text{C} (C) 36\pi \times 10^6 \text{Nm}^2/\text{C} (D) 36\pi \times 10^{-6} \text{Nm}^2/\text{C}

 36. कथन-I : फोटॉन चुम्बकीय तथा विद्युतीय क्षेत्र से विक्षेपित नहीं होता है। कथन-II : फोटॉन का विराम द्रव्यमान शून्य है।

   (A) दोनों कथन सही हैं तथा कथन II, कथन I की सही व्याख्या है। (B) दोनों कथन सही हैं परन्तु कथन II, कथन I की सही व्याख्या नहीं है। (C) कथन I सही है, परन्तु कथन II असत्य है। (D) कथन I असत्य है, परन्तु कथन II सही है।

 37. कथन-I : अपद्रव्यों से मादित करने पर अर्द्धचालक की चालकता बढ़ जाती है। कथन-II : अपद्रव्यों से मादित करने पर अर्द्धचालक का ताप बढ़ जाता है।

   (A) दोनों कथन सही हैं तथा कथन II, कथन I की सही व्याख्या है। (B) दोनों कथन सही हैं परन्तु कथन II, कथन I की सही व्याख्या नहीं है। (C) कथन I सही है, परन्तु कथन II असत्य है। (D) कथन I असत्य है, परन्तु कथन II सही है।

 38. कथन-I : भवन की छत पर लगे तड़ित चालक का ऊपरी सिरा नुकीला रहता है। कथन-II : आवेश का पृष्ठ घनत्व बढ़ाने के लिए ऐसा किया जाता है।

   (A) दोनों कथन सही हैं तथा कथन II, कथन I की सही व्याख्या है। (B) दोनों कथन सही हैं परन्तु कथन II, कथन I की सही व्याख्या नहीं है। (C) कथन I सही है, परन्तु कथन II असत्य है। (D) कथन I असत्य है, परन्तु कथन II सही है।

 39. कथन-I : उत्तल लेंस की फोकस दूरी के लिए \frac{1}{f} = (\mu - 1)\left(\frac{1}{r_1} - \frac{1}{r_2}\right) कथन-II : लाल रंग के प्रकाश के लिए फोकस दूरी सबसे अधिक होती है।

   (A) दोनों कथन सही हैं तथा कथन II, कथन I की सही व्याख्या है। (B) दोनों कथन सही हैं परन्तु कथन II, कथन I की सही व्याख्या नहीं है। (C) कथन I सही है, परन्तु कथन II असत्य है। (D) कथन I असत्य है, परन्तु कथन II सही है।

 40. कथन-I : चित्र में दिखाया गया डायोड एक जीनर डायोड है। कथन-II : जीनर डायोड पश्च-अभिनति में कार्य करता है।

   (A) दोनों कथन सही हैं तथा कथन II, कथन I की सही व्याख्या है। (B) दोनों कथन सही हैं परन्तु कथन II, कथन I की सही व्याख्या नहीं है। (C) कथन I सही है, परन्तु कथन II असत्य है। (D) कथन I असत्य है, परन्तु कथन II सही है।

 41. विद्युत क्षेत्र \vec{E} का एस० आई० मात्रक है :

   (A) \text{Cm}^{-2} (B) \text{NC}^{-1} (C) Am (D) \text{Vm}^{-1}

 42. एक अवतल गोलीय दर्पण से प्रतिबिंब बन सकता है :

   (A) आभासी (B) वास्तविक (C) आवर्धित (D) उल्टा

 43. प्रकाश विद्युत प्रभाव में उत्सर्जित इलेक्ट्रॉन की अधिकतम गतिज ऊर्जा निर्भर करती है :

   (A) तरंगदैर्ध्य पर (B) आवृत्ति पर (C) तीव्रता पर (D) कार्य फलन पर

 44. ओम का नियम किससे संबंधित है?

   (A) विभवान्तर \times धारा (B) विभवान्तर \times धारा \times समय (C) \frac{\text{विभवान्तर}}{\text{धारा}} = \text{अचर} (D) ऊर्जा संरक्षण

 45. किरचॉफ का नियम किससे संबंधित है?

   (A) विभवान्तर \times धारा (B) विभवान्तर \times धारा \times समय (C) \frac{\text{विभवान्तर}}{\text{धारा}} = \text{अचर} (D) ऊर्जा संरक्षण

 46. बल \times वेग किसके समतुल्य है?

   (A) विभवान्तर \times धारा (B) विभवान्तर \times धारा \times समय (C) \frac{\text{विभवान्तर}}{\text{धारा}} = \text{अचर} (D) ऊर्जा संरक्षण

 47. किलोवाट-घंटा (kWh) किससे संबंधित है?

   (A) विभवान्तर \times धारा (B) विभवान्तर \times धारा \times समय (C) \frac{\text{विभवान्तर}}{\text{धारा}} = \text{अचर} (D) ऊर्जा संरक्षण

 48. निर्गमन कोण है :

   (A) < i_1 (B) < i_2 (C) < r_1 (D) < r_2

 49. \alpha कोण का मान है :

   (A) (180^\circ - A) (B) (r_1 + r_2) (C) A/2 (D) (r_1 + i_2)

 50. यदि एक किरण प्रिज्म से समरूप गुजरता है, तो न्यूनतम विचलन होता है। यहाँ \angle r है :

   (A) < A (B) 2A (C) A/2 (D) \alpha

### **खण्ड 'ब' - लघु उत्तरीय प्रश्न (2 अंक)**

*(किन्हीं 10 प्रश्नों के उत्तर दें)*

 1. वैद्युत द्विध्रुव आघूर्ण का S.I. मात्रक क्या है?

 2. किन्हीं दो कारकों को बताइए जिनसे चालक की धारिता प्रभावित होती है।

 3. फ्यूज तार के दो विशेष अभिलक्षण लिखें।

 4. ऑप्टिकल फाइबर क्रोड किस पदार्थ का होता है?

 5. व्यतिकरण फ्रिंजों की चौड़ाई का व्यंजक लिखें।

 6. प्रेरणिक प्रतिघात क्या होता है?

 7. ब्रूस्टर का नियम बताइए।

 8. निरोधी विभव की परिभाषा दें।

 9. नैन्ड गेट का परिपथ-प्रतीक दें।

 10. आयनमंडल क्या है?

 11. धारावाही चालक में वैद्युत क्षेत्र की तीव्रता एवं समविभवी तल को परिभाषित करें।

 12. लेजर किरणों की दो प्रमुख विशेषताएँ लिखें।

 13. दो संधारित्रों की धारिताएँ C_1 एवं C_2 हैं। इनके पार्श्वबद्ध एवं श्रेणीबद्ध परिपथ दर्शाएं।

 14. प्रत्यावर्ती धारा का मध्य मान एवं वर्ग माध्य मूल मान को परिभाषित करें।

 15. दो लेंसों की क्षमताएँ + 12D एवं - 2D हैं। इन्हें सम्पर्क में समाक्षीय रूप से रखने पर संयोग की फोकस दूरी कितनी होगी?

 16. X-किरणों के किन्हीं दो गुणों को लिखें।

 17. N-टाइप एवं P-टाइप अर्द्धचालक में अंतर स्पष्ट करें।

 18. विद्युत चुम्बकीय प्रेरण के लेंज नियम लिखें।

 19. ट्रांसफॉर्मर क्या है? इसकी दक्षता से आप क्या समझते हैं?

 20. भँवर धारा से आप क्या समझते हैं?

### **खण्ड 'स' - दीर्घ उत्तरीय प्रश्न (5 अंक)**

*(किन्हीं 3 प्रश्नों के उत्तर दें)*

 21. दोलित्र परिपथ के रूप में ट्रांजिस्टर के इस्तेमाल का सिद्धांत बताइए। एक परिपथ-चित्रण के माध्यम से दिखाइए कि प्रेरणिक संधारित्र द्वारा पुनर्भरण प्रवर्धन किस प्रकार होता है।

 22. प्रकाश-वैद्युत उत्सर्जन प्रभाव क्या है? प्रकाश-वैद्युत उत्सर्जन के नियम क्या हैं? आइंस्टीन द्वारा दिए गए इस नियम की व्याख्या को समझाइए।

 23. संचार के साधनों का संक्षिप्त परिचय दें। (a) एनालॉग एवं डिजिटल संकेतों से आप क्या समझते हैं? (b) आयाम मॉडुलन क्या है? समझाइए।

 24. एक स्वच्छ चित्र के सहारे यौगिक सूक्ष्मदर्शी की कार्य-प्रणाली समझाइए। इसकी आवर्द्धन क्षमता का व्यंजक प्राप्त करें।

 25. ठोसों के बैण्ड सिद्धान्त को समझाइए। इसके आधार पर सुचालक, अचालक तथा अर्द्धचालक में ठोसों का वर्गीकरण कैसे होता है? लिखें।

 26. प्रकाश के लिए हाइगेंस का

 तरंग सिद्धांत लिखें। हाइगेंस के प्रकाश तरंग-सिद्धांत के आधार पर प्रकाश के परावर्तन अथवा अपवर्तन के नियम को सिद्ध करें।

**By - Vinod Sir**

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads Area