Type Here to Get Search Results !

Rise of the Magadha Empire /मगध राज्य का उत्कर्ष

 

  1. प्रश्न: मगध के सबसे प्राचीन वंश का संस्थापक कौन था? उत्तर: वृहद्रथ
  2. प्रश्न: वृहद्रथ की राजधानी कहाँ थी? उत्तर: गिरिव्रज (राजगृह)
  3. प्रश्न: जरासंध किसका पुत्र था? उत्तर: वृहद्रथ का
  4. प्रश्न: हर्यक वंश का संस्थापक कौन था? उत्तर: बिम्बिसार
  5. प्रश्न: बौद्ध ग्रंथों के अनुसार बिम्बिसार मगध की गद्दी पर कब बैठा था? उत्तर: 544 ई० पू० में
  6. प्रश्न: बिम्बिसार किस धर्म का अनुयायी था? उत्तर: बौद्ध धर्म का
  7. प्रश्न: बिम्बिसार ने किसे हराकर अंग राज्य को मगध में मिला लिया? उत्तर: ब्रह्मदत्त को
  8. प्रश्न: राजगृह का निर्माण कर उसे अपनी राजधानी किसने बनाया? उत्तर: बिम्बिसार ने
  9. प्रश्न: बिम्बिसार ने मगध पर कितने वर्षों तक शासन किया? उत्तर: करीब 52 वर्षों तक
  10. प्रश्न: महात्मा बुद्ध की सेवा में बिम्बिसार ने किसे भेजा था? उत्तर: राजवैद्य जीवक को
  11. प्रश्न: अवन्ति के राजा प्रद्योत के पाण्डु रोग से ग्रसित होने पर उनकी सेवा के लिए किसे भेजा गया था? उत्तर: राजवैद्य जीवक को (बिम्बिसार द्वारा)
  12. प्रश्न: बिम्बिसार ने किन राजकुमारियों से विवाह करके अपने साम्राज्य का विस्तार किया? उत्तर: महाकोशला, चेलना तथा क्षेमा से
  13. प्रश्न: बिम्बिसार की हत्या किसने की? उत्तर: उसके पुत्र अजातशत्रु ने
  14. प्रश्न: अजातशत्रु मगध की गद्दी पर कब बैठा? उत्तर: 493 ई० पू० में
  15. प्रश्न: अजातशत्रु का उपनाम क्या था? उत्तर: कुणिक
  16. प्रश्न: अजातशत्रु ने मगध पर कितने वर्षों तक शासन किया? उत्तर: 32 वर्षों तक
  17. प्रश्न: अजातशत्रु प्रारंभ में किस धर्म का अनुयायी था? उत्तर: जैन धर्म का
  18. प्रश्न: अजातशत्रु के सुयोग्य मंत्री का क्या नाम था? उत्तर: वर्षकार (वरस्कार)
  19. प्रश्न: अजातशत्रु ने किसकी सहायता से वैशाली पर विजय प्राप्त की? उत्तर: अपने मंत्री वर्षकार की सहायता से
  20. प्रश्न: अजातशत्रु की हत्या किसने और कब की? उत्तर: उसके पुत्र उदायिन् ने 461 ई० पू० में
  21. प्रश्न: पाटलिग्राम की स्थापना किसने की? उत्तर: उदायिन् ने
  22. प्रश्न: उदायिन् किस धर्म का अनुयायी था? उत्तर: जैन धर्म का
  23. प्रश्न: हर्यक वंश का अंतिम राजा कौन था? उत्तर: नागदशक (उदायिन् का पुत्र)
  24. प्रश्न: मगध पर शिशुनाग वंश की स्थापना किसने और कब की? उत्तर: शिशुनाग ने 412 ई० पू० में (नागदशक को अपदस्थ करके)
  25. प्रश्न: शिशुनाग ने अपनी राजधानी पाटलिपुत्र से हटाकर कहाँ स्थापित की? उत्तर: वैशाली में
  26. प्रश्न: शिशुनाग का उत्तराधिकारी कालाशोक राजधानी को पुनः कहाँ ले गया? उत्तर: पाटलिपुत्र
  27. प्रश्न: शिशुनाग वंश का अंतिम राजा कौन था? उत्तर: नंदिवर्धन
  28. प्रश्न: नंद वंश का संस्थापक कौन था? उत्तर: महापद्म नंद
  29. प्रश्न: नंद वंश का अंतिम शासक कौन था? उत्तर: घनानंद
  30. प्रश्न: घनानंद किस यूनानी शासक का समकालीन था? उत्तर: सिकन्दर का
  31. प्रश्न: घनानंद को युद्ध में पराजित कर मगध पर 'मौर्य वंश' की स्थापना किसने की? उत्तर: चन्द्रगुप्त मौर्य ने

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads Area