प्रश्न: जिस काल में मनुष्य की घटनाओं का कोई लिखित विवरण उपलब्ध नहीं है, उसे क्या कहते हैं?
उत्तर: प्रागैतिहासिक काल
प्रश्न: मानव विकास के उस काल को क्या कहते हैं, जिसका लिखित विवरण उपलब्ध है?
उत्तर: इतिहास
प्रश्न: जिस काल में लेखनकला के प्रचलन के बाद भी उपलब्ध लेख पढ़े नहीं जा सके हैं, उसे क्या कहते हैं?
उत्तर: आद्य ऐतिहासिक काल
प्रश्न: 'ज्ञानी मानव' (होमो सैपियंस) का इस धरती पर प्रवेश कब हुआ था?
उत्तर: आज से लगभग 30 या 40 हजार वर्ष पूर्व
प्रश्न: पूर्व-पाषाण युग के मानव की जीविका का मुख्य आधार क्या था?
उत्तर: शिकार
प्रश्न: आग का आविष्कार किस काल में हुआ था?
उत्तर: पुरा-पाषाणकाल में
प्रश्न: पहिए का आविष्कार किस काल में हुआ था?
उत्तर: नव-पाषाणकाल में
प्रश्न: मनुष्य में स्थायी निवास की प्रवृत्ति किस काल में शुरू हुई?
उत्तर: नव-पाषाणकाल में
प्रश्न: मनुष्य ने सबसे पहले किस जानवर को पालतू बनाया था?
उत्तर: कुत्ता
प्रश्न: मनुष्य ने सर्वप्रथम किस धातु का प्रयोग किया था?
उत्तर: ताँबा
प्रश्न: मनुष्य द्वारा बनाया गया प्रथम औजार कौन-सा था और यह कहाँ से प्राप्त हुआ था?
उत्तर: कुल्हाड़ी (प्राप्ति स्थल - अतिरम्पक्कम)
प्रश्न: कृषि का आविष्कार किस काल में हुआ था?
उत्तर: नव-पाषाणकाल में
प्रश्न: प्रागैतिहासिक अन्न उत्पादक स्थल 'मेहरगढ़' कहाँ अवस्थित है?
उत्तर: पश्चिमी बलूचिस्तान में
प्रश्न: कृषि के लिए अपनाई गई सबसे प्राचीन फसलें कौन-सी थीं?
उत्तर: गेहूँ एवं जौ
प्रश्न: प्रथम भारतीय पुरापाषाण कलाकृति की खोज किस स्थान पर हुई थी?
उत्तर: पल्लावरम्
प्रश्न: भारत में पूर्व प्रस्तर युग (पाषाण काल) के अधिकांश औजार किसके बने थे?
उत्तर: स्फटिक (पत्थर) के
प्रश्न: भारत का सबसे प्राचीन नगर कौन-सा था?
उत्तर: मोहनजोदड़ो
प्रश्न: सिंधी भाषा में 'मोहनजोदड़ो' का क्या अर्थ होता है?
उत्तर: मृतकों का टीला

If you have any doubts, Please let me know.