सिंधु घाटी सभ्यता: महत्वपूर्ण वन-लाइनर प्रश्नोत्तरी
- प्रश्न: रेडियोकार्बन C^{14} के अनुसार सिंधु सभ्यता की सर्वमान्य तिथि क्या है? उत्तर: 2350 ई. पू. से 1750 ई. पू.
- प्रश्न: सिंधु सभ्यता की खोज किसने की थी? उत्तर: रायबहादुर दयाराम साहनी ने
- प्रश्न: हड़प्पा सभ्यता के किस प्रमुख बंदरगाह की खोज एस.आर. राव ने की थी? उत्तर: लोथल
- प्रश्न: सिंधु सभ्यता का सबसे पश्चिमी पुरास्थल कौन सा है? उत्तर: सुतकांगेंडोर (बलूचिस्तान)
- प्रश्न: सिंधु सभ्यता का वह नगर जो तीन भागों में विभाजित था? उत्तर: धौलावीरा
- प्रश्न: 'मोहनजोदड़ो' शब्द का शाब्दिक अर्थ क्या है? उत्तर: मृतकों का टीला (माउंड ऑफ द डेड)
- प्रश्न: हड़प्पा सभ्यता की 'डांसिंग गर्ल' (नर्तकी) की मूर्ति किस तकनीक से बनाई गई थी? उत्तर: मोम लोपी ढलाई (Lost Wax Casting)
- प्रश्न: जुते हुए खेत और नक्काशीदार ईंटों के साक्ष्य कहाँ से प्राप्त हुए हैं? उत्तर: कालीबंगन
- प्रश्न: सिंधु सभ्यता में मुख्य रूप से किसका निर्यात किया जाता था? उत्तर: सूती वस्त्र
- प्रश्न: घोड़े की अस्थियों के अवशेष किन स्थलों से प्राप्त हुए हैं? उत्तर: सुरकोटदा, कालीबंगन एवं लोथल
- प्रश्न: सिंधु सभ्यता की लिपि किस प्रकार की थी? उत्तर: भावचित्रात्मक (यह दाईं से बाईं ओर लिखी जाती थी)
- प्रश्न: सिंधु सभ्यता के लोग मिठास के लिए किसका प्रयोग करते थे? उत्तर: शहद
- प्रश्न: चावल के प्रथम साक्ष्य कहाँ से प्राप्त हुए हैं? उत्तर: लोथल
- प्रश्न: हड़प्पा की मुहरें मुख्य रूप से किस पत्थर से बनी होती थीं? उत्तर: स्टीएटाइट (सेलखड़ी)
- प्रश्न: सिंधु सभ्यता के लोग यातायात के लिए किन वाहनों का उपयोग करते थे? उत्तर: दो पहियों एवं चार पहियों वाली बैलगाड़ी या भैंसागाड़ी
- प्रश्न: मनके बनाने के कारखाने कहाँ मिले हैं? उत्तर: लोथल एवं चन्हूदड़ो
- प्रश्न: 'दधेरी' नामक परवर्ती हड़प्पीय पुरास्थल कहाँ स्थित है? उत्तर: पंजाब
- प्रश्न: सिंधु घाटी सभ्यता के लोग शिल्प निर्माण के लिए सीप (Shell) कहाँ से प्राप्त करते थे? उत्तर: नागेश्वर से
- प्रश्न: सिंधु सभ्यता के घरों के दरवाजे और खिड़कियाँ किस ओर खुलते थे? उत्तर: पीछे की ओर (केवल लोथल में मुख्य सड़क की ओर खुलते थे)
- प्रश्न: सिंधु सभ्यता में तौल की इकाई संभवतः किस अनुपात में थी? उत्तर: 16 के अनुपात में
- प्रश्न: मेसोपोटामिया के अभिलेखों में वर्णित 'मेलूहा' शब्द का क्या अभिप्राय है? उत्तर: सिंधु सभ्यता
- प्रश्न: पिग्गट ने किन दो नगरों को एक विस्तृत साम्राज्य की जुड़वा राजधानी कहा है? उत्तर: हड़प्पा एवं मोहनजोदड़ो
- प्रश्न: सिंधु सभ्यता के लोग धरती को क्या मानकर उसकी पूजा करते थे? उत्तर: उर्वरता की देवी
- प्रश्न: 'स्वास्तिक चिह्न' संभवतः किस सभ्यता की देन है? उत्तर: हड़प्पा सभ्यता
- प्रश्न: सिंधु सभ्यता में किस देवी की उपासना सर्वाधिक प्रचलित थी? उत्तर: मातृदेवी
- प्रश्न: सिंधु सभ्यता के लोगों के लिए कौन सा पशु विशेष पूजनीय था? उत्तर: कुबड़ वाला सांड
- प्रश्न: सैंधव समाज किस प्रकार का था (पितृसत्तात्मक या मातृसत्तात्मक)? उत्तर: मातृसत्तात्मक
- प्रश्न: सिंधु घाटी के लोग किस हथियार/धातु से परिचित नहीं थे? उत्तर: तलवार
- प्रश्न: वह एकमात्र हड़प्पाकालीन स्थल कौन सा था जिसका निचला शहर भी किले से घिरा था? उत्तर: कालीबंगन
- प्रश्न: सिंधु सभ्यता में शवों को जलाने और गाड़ने की प्रथाएँ कहाँ प्रचलित थीं? उत्तर: हड़प्पा में शवों को दफनाने और मोहनजोदड़ो में जलाने की प्रथा थी
- प्रश्न: सिंधु सभ्यता के लोग किस रंग के बर्तनों पर काले रंग से डिज़ाइन बनाते थे? उत्तर: लाल मिट्टी के बर्तन
- प्रश्न: सिंधु सभ्यता के मुख्य निवासी कौन थे? उत्तर: द्रविड़ एवं भूमध्यसागरीय
- प्रश्न: स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात हड़प्पा संस्कृति के सर्वाधिक स्थल कहाँ खोजे गए हैं? उत्तर: गुजरात
- प्रश्न: सिंधु सभ्यता के सर्वाधिक पूर्वी पुरास्थल 'आलमगीरपुर' किस राज्य में स्थित है? उत्तर: उत्तर प्रदेश (मेरठ)
- प्रश्न: मोहनजोदड़ो से प्राप्त सबसे बड़ी इमारत कौन सी है? उत्तर: अन्नागार
- प्रश्न: 'पशुपति नाथ' की मूर्ति कहाँ से मिली है जिसके चारों ओर हाथी, गैंडा, चीता एवं भैंसा विराजमान हैं? उत्तर: मोहनजोदड़ो
- प्रश्न: सिंधु सभ्यता में अग्नि-कुण्ड के साक्ष्य कहाँ से प्राप्त हुए हैं? उत्तर: लोथल एवं कालीबंगन
- प्रश्न: सिंधु सभ्यता की मुख्य फसलें कौन सी थीं? उत्तर: गेहूं और जौ
- प्रश्न: सैंधव सभ्यता में नगरों और घरों के विन्यास के लिए कौन सी पद्धति अपनाई गई थी? उत्तर: ग्रिड पद्धति
- प्रश्न: सिंधु सभ्यता के लोग मनोरंजन के लिए किन साधनों का प्रयोग करते थे? उत्तर: मछली पकड़ना, शिकार करना, चौपड़ और पासा खेलना

If you have any doubts, Please let me know.