1. प्रकाश वर्ष किसकी मापन की इकाई है?
उत्तर: एक वर्ष में निर्वात में प्रकाश द्वारा चली गई दूरी की (दूरी का मात्रक)।
2. एक हॉर्स पावर (Horsepower) लगभग कितने वाट के बराबर होता है?
उत्तर: 746 वाट।
3. प्रतिरोध (Resistance) की S.I इकाई क्या है?
उत्तर: ओह्म (Omega)
4. विद्युत शक्ति की वाणिज्यिक (Commercial) इकाई क्या है?
उत्तर: किलो-वाट-आवर (kWh)।
5. दिए गए विकल्पों में से अदिश राशि (Scalar Quantity) कौन सी है?
उत्तर: कार्य।
6. प्रतिबल (Stress) की SI इकाई क्या है?
उत्तर: पास्कल (Pa)।
7. आयतन (Volume) की SI इकाई क्या है?
उत्तर: घन मीटर (m^3)
8. समय की SI इकाई क्या है?
उत्तर: सेकण्ड।
9. चुंबकीय प्रेरण (Magnetic Induction) का SI मात्रक क्या है?
उत्तर: टेस्ला (T)।
10. किसी संगीत यंत्र की ध्वनि तीव्रता (Sound Intensity) किसमें मापी जाती है?
उत्तर: डेसीबल (dB) में।
11. आवृत्ति (Frequency) मापने की इकाई का नाम क्या है?
उत्तर: हर्ट्ज़ (Hz)।
12. पराध्वनिक गति (Supersonic Speed) का मापांकन किसके द्वारा किया जाता है?
उत्तर: मैक संख्या (Mach Number) द्वारा।
13. S.I. पद्धति में बल (Force) का मात्रक क्या है?
उत्तर: न्यूटन (N)।
14. वायुमण्डलीय दबाव (Atmospheric Pressure) की इकाई क्या है?
उत्तर: बार (bar)।
15. कार्य तथा ऊर्जा की इकाई क्या है?
उत्तर: जूल (J)।
16. गतिशील श्यानता (Dynamic Viscosity) की SI इकाई क्या है?
उत्तर: पास्कल सेकंड
17. शक्ति (Power) का मात्रक क्या है?
उत्तर: जूल/सेकण्ड (जिसे वाट भी कहते हैं)।

If you have any doubts, Please let me know.