मौर्य साम्राज्य
- मौर्य वंश का संस्थापक चन्द्रगुप्त मौर्य था।
- चन्द्रगुप्त मौर्य का जन्म 345 ई० पू० में हुआ था।
- घनानंद को हराने में चाणक्य ने चन्द्रगुप्त मौर्य की मदद की थी, जो बाद में चन्द्रगुप्त का प्रधानमंत्री बना।
- चाणक्य (कौटिल्य/विष्णुगुप्त) द्वारा लिखित पुस्तक अर्थशास्त्र है, जिसका संबंध राजनीति से है।
- चन्द्रगुप्त मगध की राजगद्दी पर 322 ई० पू० में बैठा।
- चन्द्रगुप्त जैन धर्म का अनुयायी था।
- चन्द्रगुप्त ने अपना अंतिम समय कर्नाटक के श्रवणबेलगोला नामक स्थान पर बिताया।
- चन्द्रगुप्त ने 305 ई० पू० में सेल्यूकस निकेटर को हराया।
- सेल्यूकस निकेटर ने अपनी पुत्री कार्नेलिया की शादी चन्द्रगुप्त मौर्य के साथ कर दी और युद्ध की संधि-शर्तों के अनुसार चार प्रांत काबुल, कन्धार, हेरात एवं मकरान चन्द्रगुप्त को दिए।
- चन्द्रगुप्त मौर्य ने जैनी गुरु भद्रबाहु से जैन धर्म की दीक्षा ली थी।
- मेगास्थनीज सेल्यूकस निकेटर का राजदूत था, जो चन्द्रगुप्त के दरबार में रहता था।
- मेगास्थनीज द्वारा लिखी गयी पुस्तक इंडिका है।
- चन्द्रगुप्त मौर्य और सेल्यूकस के बीच हुए युद्ध का वर्णन एपियानस ने किया है।
- प्लूटार्क के अनुसार चन्द्रगुप्त ने सेल्यूकस को 500 हाथी उपहार में दिए थे।
- चन्द्रगुप्त मौर्य की मृत्यु 298 ई० पू० में श्रवणबेलगोला में उपवास द्वारा हुई।

If you have any doubts, Please let me know.