Type Here to Get Search Results !

Important questions and answers related to the 1857 revolution / 1857 क्रान्ति से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

 


क्रांति की शुरुआत और प्रमुख घटनाएँ

प्रश्न: मंगल पांडे ने बैरकपुर में गाय की चर्बी वाले कारतूसों को मुँह से काटने से कब मना किया था? 

उत्तर: 29 मार्च, 1857 ई० को।

प्रश्न: मंगल पांडे को फाँसी कब दी गई? 

उत्तर: 8 अप्रैल, 1857 ई० को।

प्रश्न: 1857 ई० की क्रांति की शुरुआत कब और कहाँ से हुई? 

उत्तर: 10 मई, 1857 को मेरठ से।

प्रश्न: मेरठ में क्रांति की शुरुआत किस पैदल टुकड़ी ने की थी? 

उत्तर: 20 N.I. ने।

प्रश्न: तात्या टोपे का वास्तविक नाम क्या था? 

उत्तर: रामचन्द्र पांडुरंग।

प्रमुख केन्द्र, भारतीय नायक और ब्रिटिश अधिकारी

प्रश्न: दिल्ली में 1857 के विद्रोह का नेतृत्व किसने किया था? 

उत्तर: बहादुरशाह जफर (और बख्त खाँ ने सैन्य नेतृत्व)।

प्रश्न: दिल्ली में विद्रोह को किन ब्रिटिश अधिकारियों ने दबाया? 

उत्तर: निकलसन एवं हडसन ने।

प्रश्न: कानपुर में विद्रोह के नायक कौन थे? 

उत्तर: नाना साहब (और तात्या टोपे ने सैन्य नेतृत्व)।

प्रश्न: कानपुर और लखनऊ के विद्रोह को किस ब्रिटिश अधिकारी ने दबाया? 

उत्तर: कैंपबल ने।

प्रश्न: लखनऊ में 1857 की क्रांति का नेतृत्व किसने किया? 

उत्तर: बेगम हजरत महल ने।

प्रश्न: झाँसी में 1857 के विद्रोह का नेतृत्व किसने किया? 

उत्तर: रानी लक्ष्मीबाई ने।

प्रश्न: झाँसी के विद्रोह को किस अंग्रेज अधिकारी ने दबाया? 

उत्तर: ह्यूरोज ने।

प्रश्न: इलाहाबाद में क्रांति का नेतृत्व किसने किया और इसे किसने दबाया? 

उत्तर: नेतृत्व लियाकत अली ने किया और कर्नल नील ने दबाया।

प्रश्न: जगदीशपुर में 1857 के विद्रोह के नायक कौन थे? 

उत्तर: कुँअर सिंह।

प्रश्न: जगदीशपुर के विद्रोह को किन ब्रिटिश अधिकारियों ने दबाया? 

उत्तर: विलियम टेलर एवं विंसेट आयर ने।

प्रश्न: बरेली में विद्रोह का नेतृत्व किसने किया था? 

उत्तर: खान बहादुर खाँ ने।

प्रश्न: फैजाबाद में 1857 की क्रांति का नेतृत्व किसने किया? 

उत्तर: मौलवी अहमद उल्ला ने।

प्रश्न: फतेहपुर में विद्रोह के नायक कौन थे और इसे किसने दबाया? 

उत्तर: नायक अजीमुल्ला थे और जनरल रेनर्ड ने विद्रोह दबाया।

स्थानीय विद्रोही नेता

प्रश्न: 1857 की क्रांति में सतारा के प्रसिद्ध स्थानीय विद्रोही नेता कौन थे? 

उत्तर: रंगा बापूजी गुप्ते।

प्रश्न: हैदराबाद के प्रमुख स्थानीय विद्रोही नेता कौन थे? 

उत्तर: सोनाजी पंडित, रंगाराव पांगे और मौलवी सैयद अलाउद्दीन।

प्रश्न: कर्नाटक में विद्रोह के नेता कौन थे? 

उत्तर: भीमराव मुंडर्गी और छोटा सिंह।

प्रश्न: कोल्हापुर में स्थानीय विद्रोहियों का नेतृत्व किसने किया? 

उत्तर: अण्णाजी फड़नवीस और तात्या मोतित ने।

प्रश्न: मद्रास में विद्रोह के प्रमुख नेता कौन थे? 

उत्तर: गुलाम गौस और सुल्तान बख्श।

प्रश्न: कोयंबटूर के स्थानीय विद्रोही नेता कौन थे? 

उत्तर: मुलबागल स्वामी।

प्रश्न: केरल में विद्रोह के प्रमुख नेता कौन थे? 

उत्तर: विजय कुदारत कुंजी मामा और मुल्ला सली कोनजी मरकार।

प्रश्न: गोवा में 1857 के विद्रोह का नेतृत्व किसने किया? 

उत्तर: दीपूजी राणा ने।

प्रश्न: गोलकुंडा क्षेत्र में विद्रोह के नेता कौन थे? 

उत्तर: चिंताभूपति और उसका भतीजा संन्यासी भूपति।

प्रश्न: गंजम में विद्रोह का नेतृत्व किसने किया? 

उत्तर: राधाकृष्ण दंडसेन ने।

प्रश्न: असम में 1857 की क्रांति के विद्रोही नेता कौन थे? 

उत्तर: दीवान मनीराम दत्त।



Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads Area