प्रश्न 1: पल्लव वंश का संस्थापक कौन था और उसका कार्यकाल क्या था?
उत्तर: पल्लव वंश का संस्थापक सिंहविष्णु था, जिसका कार्यकाल 575-600 ई० था।
प्रश्न 2: पल्लव वंश की राजधानी कहाँ थी और सिंहविष्णु किस धर्म का अनुयायी था?
उत्तर: पल्लवों की राजधानी काँची (तमिलनाडु में कांचीपुरम) थी और सिंहविष्णु वैष्णव धर्म का अनुयायी था।
प्रश्न 3: 'किरातार्जुनीयम' के लेखक कौन थे और वे किसके दरबार में रहते थे?
उत्तर: 'किरातार्जुनीयम' के लेखक भारवि थे और वे सिंहविष्णु के दरबार में रहते थे।
प्रश्न 4: पल्लव वंश के प्रमुख शासक कौन-कौन हुए?
उत्तर: पल्लव वंश के प्रमुख शासक क्रमशः महेन्द्र वर्मन प्रथम, नरसिंह वर्मन प्रथम, महेन्द्र वर्मन द्वितीय, परमेश्वर वर्मन प्रथम, नरसिंहवर्मन-II और नंदिवर्मन II हुए।
प्रश्न 5: पल्लव वंश का अंतिम शासक कौन था?
उत्तर: पल्लव वंश का अंतिम शासक अपराजित (879-897 ई०) था।
प्रश्न 6: 'मतविलास प्रहसन' की रचना किसने की थी?
उत्तर: 'मतविलास प्रहसन' की रचना महेन्द्रवर्मन ने की थी।
प्रश्न 7: महाबलीपुरम् के 'रथ' (एकाश्म मंदिर) का निर्माण किसने करवाया था?
उत्तर: इसका निर्माण पल्लव राजा नरसिंह वर्मन प्रथम ने करवाया था।
प्रश्न 8: रथ मंदिरों में सबसे छोटा रथ कौन सा है?
उत्तर: रथ मंदिरों में सबसे छोटा रथ 'द्रोपदी रथ' है, जिसमें किसी प्रकार का अलंकरण नहीं मिलता है।
प्रश्न 9: 'वातपीकोण्ड' की उपाधि किस पल्लव शासक ने धारण की थी?
उत्तर: 'वातपीकोण्ड' की उपाधि नरसिंहवर्मन प्रथम ने धारण की थी।
प्रश्न 10: अरबों के आक्रमण के समय पल्लवों का शासक कौन था और उसने कौन सी उपाधियाँ धारण की थीं?
उत्तर: अरबों के आक्रमण के समय शासक नरसिंहवर्मन-II था। उसने 'राजसिंह' (राजाओं में सिंह), 'आगमप्रिय' (शास्त्रों का प्रेमी) और 'शंकरभक्त' (शिव का उपासक) की उपाधियाँ धारण की थीं।
प्रश्न 11: काँची के कैलाशनाथ मंदिर का निर्माण किसने करवाया और इसे अन्य किस नाम से जाना जाता है?
उत्तर: काँची के कैलाशनाथ मंदिर का निर्माण नरसिंहवर्मन-II ने करवाया था और इसे राजसिद्धेश्वर मंदिर भी कहा जाता है।
प्रश्न 12: द्रविड़ स्थापत्य कला की शुरुआत किस मंदिर के निर्माण से मानी जाती है?
उत्तर: द्रविड़ स्थापत्य कला की शुरुआत काँची के कैलाशनाथ मंदिर (और महाबलिपुरम् में शोर मंदिर) के निर्माण से मानी जाती है।
प्रश्न 13: 'दशकुमारचरित' के लेखक कौन थे और वे किसके दरबार में रहते थे?
उत्तर: 'दशकुमारचरित' के लेखक दण्डी थे और वे नरसिंहवर्मन (द्वितीय) के दरबार में रहते थे।
प्रश्न 14: काँची के मुक्तेश्वर मंदिर और वैकुण्ठ पेरुमाल मंदिर का निर्माण किसने करवाया था?
उत्तर: इन मंदिरों का निर्माण नन्दिवर्मन द्वितीय ने करवाया था।
प्रश्न 15: प्रसिद्ध वैष्णव संत तिरुमङ्गई अलवार किस पल्लव शासक के समकालीन थे?
उत्तर: वे नन्दिवर्मन द्वितीय के समकालीन थे।

If you have any doubts, Please let me know.