20 मार्च करेंट अफेयर्स - वन लाइनर
प्रश्न: 'सी ड्रैगन 2026' अभ्यास का आयोजन कहाँ और किसके द्वारा किया गया?
उत्तर: गुआम (प्रशांत महासागर क्षेत्र) में, यूएस नेवी द्वारा।
प्रश्न: 'सी ड्रैगन 2026' अभ्यास में भारत की ओर से किस विमान ने भाग लिया?
उत्तर: इंडियन नेवी के P-8I विमान ने।
प्रश्न: 'वज्र प्रहार अभ्यास' का आयोजन कहाँ और किसके द्वारा किया गया?
उत्तर: पोखरण (राजस्थान) में, भारतीय सेना द्वारा।
प्रश्न: 'वायु शक्ति अभ्यास 2026' का आयोजन कहाँ और किसके द्वारा किया गया?
उत्तर: जैसलमेर में, भारतीय वायु सेना द्वारा।
प्रश्न: एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन कहाँ किया गया है?
उत्तर: श्रीनगर (इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्यूलिप गार्डन, डल झील)।
प्रश्न: भारत का दूसरा ट्यूलिप गार्डन कहाँ स्थित है?
उत्तर: पालमपुर (हिमाचल प्रदेश) में।
प्रश्न: 'सिरेमिक वेस्ट पार्क' और 'वैदिक थीम पार्क' कहाँ स्थित हैं?
उत्तर: उत्तर प्रदेश (सिरेमिक वेस्ट पार्क - खुर्जा में)।
प्रश्न: भारत का पहला 'टायर पार्क' कहाँ बनाया गया है?
उत्तर: कोलकाता में।
प्रश्न: 'ऑक्सीजन बर्ड पार्क' कहाँ स्थित है?
उत्तर: नागपुर में।
प्रश्न: पहले 'बिम्सटेक युवा पेशेवर विनिमय कार्यक्रम' (9-15 मार्च 2026) की मेजबानी कहाँ की गई?
उत्तर: महाराष्ट्र (मुंबई और पुणे) में।
प्रश्न: 'BIMSTEC Summit 2025' का आयोजन कहाँ किया गया?
उत्तर: बैंकॉक (थाईलैंड) में।
प्रश्न: 'आयुध निर्माण दिवस' कब मनाया जाता है?
उत्तर: 18 मार्च।
प्रश्न: 'राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस' कब मनाया जाता है?
उत्तर: 16 मार्च।
प्रश्न: 'चापचार कुट महोत्सव 2026' कहाँ मनाया गया?
उत्तर: मिजोरम में।
प्रश्न: 'चापचार कुट' किस जनजाति का वसंत त्यौहार है जो झूम खेती में जंगल साफ करने के बाद मनाया जाता है?
उत्तर: मिजो जनजाति का।
प्रश्न: 'सरहुल महोत्सव' किस राज्य में मनाया जाता है?
उत्तर: झारखण्ड में।
प्रश्न: CM सहायक 'गौधाम योजना' किस राज्य ने शुरू की है (जिसमें 1460 पशु आश्रय बनेंगे और गौसेवकों को मानदेय मिलेगा)?
उत्तर: छत्तीसगढ़ ने।
प्रश्न: 'रानी दुर्गावती योजना' किस राज्य से संबंधित है?
उत्तर: छत्तीसगढ़।
प्रश्न: 'मेरी रसोई योजना' किस राज्य में शुरू की गई है?
उत्तर: पंजाब।
प्रश्न: 'निर्भया दिशा पहल' किस राज्य से संबंधित है?
उत्तर: केरल।
प्रश्न: 'प्रोजेक्ट हनुमान' किस राज्य की पहल है?
उत्तर: आन्ध्र प्रदेश।
प्रश्न: तेज डिलीवरी के लिए '24 स्पीड पोस्ट' सेवा (अगले दिन डिलीवरी) किसने 6 महानगरों में लॉन्च की है?
उत्तर: इंडिया पोस्ट ने।
प्रश्न: इंडिया पोस्ट की स्थापना कब हुई और इसका मुख्यालय कहाँ है?
उत्तर: 1 अक्टूबर 1954, मुख्यालय - नई दिल्ली।
प्रश्न: राष्ट्रीय डाक दिवस और विश्व डाक दिवस कब मनाए जाते हैं?
उत्तर: राष्ट्रीय - 10 अक्टूबर, विश्व - 9 अक्टूबर।
प्रश्न: टाइम मैगजीन के '100 ग्रेटेस्ट प्लेसेस ऑफ 2026' में किन भारतीय स्थानों को शामिल किया गया है?
उत्तर: Aabbcc (दिल्ली) और म्हारो खेत (जोधपुर)।

If you have any doubts, Please let me know.