Type Here to Get Search Results !

50 important one liner questions and answers related to Buddhism/बौद्ध धर्म से संबंधित महत्वपूर्ण 50 वन लाइनर प्रश्नोत्तर

प्रश्न: बौद्ध धर्म के संस्थापक कौन थे?
उत्तर: गौतम बुद्ध
प्रश्न: 'एशिया का ज्योति पुंज' (Light of Asia) किसे कहा जाता है?
उत्तर: गौतम बुद्ध को
प्रश्न: गौतम बुद्ध का जन्म कब हुआ था?
उत्तर: 563 ई० पू० में
प्रश्न: गौतम बुद्ध का जन्म कहाँ हुआ था?
उत्तर: कपिलवस्तु के लुम्बिनी नामक स्थान पर
प्रश्न: गौतम बुद्ध के पिता का क्या नाम था?
उत्तर: शुद्धोधन
प्रश्न: शुद्धोधन किस गण के मुखिया थे?
उत्तर: शाक्य गण के
प्रश्न: गौतम बुद्ध की माता का क्या नाम था?
उत्तर: मायादेवी
प्रश्न: बुद्ध के जन्म के कितने दिन बाद उनकी माता की मृत्यु हो गई थी?
उत्तर: सातवें दिन
प्रश्न: गौतम बुद्ध का लालन-पालन किसने किया था?
उत्तर: उनकी सौतेली माँ प्रजापति गौतमी ने
प्रश्न: गौतम बुद्ध के बचपन का क्या नाम था?
उत्तर: सिद्धार्थ
प्रश्न: गौतम बुद्ध का विवाह किस उम्र में हुआ था?
उत्तर: 16 वर्ष की अवस्था में
प्रश्न: गौतम बुद्ध की पत्नी का क्या नाम था?
उत्तर: यशोधरा
प्रश्न: गौतम बुद्ध के पुत्र का क्या नाम था?
उत्तर: राहुल
प्रश्न: सिद्धार्थ ने कपिलवस्तु की सैर के दौरान कौन-से चार दृश्य देखे?
उत्तर: (i) बूढ़ा व्यक्ति, (ii) एक बीमार व्यक्ति, (iii) शव एवं (iv) एक संन्यासी
प्रश्न: बुद्ध के जन्म का प्रतीक क्या है?
उत्तर: कमल एवं सांड
प्रश्न: बुद्ध के गृहत्याग का प्रतीक क्या है?
उत्तर: घोड़ा
प्रश्न: बुद्ध की ज्ञान प्राप्ति का प्रतीक क्या है?
उत्तर: पीपल (बोधि वृक्ष)
प्रश्न: बौद्ध धर्म में निर्वाण का प्रतीक किसे माना गया है?
उत्तर: पद चिह्न को
प्रश्न: बुद्ध की मृत्यु का प्रतीक क्या है?
उत्तर: स्तूप
प्रश्न: सिद्धार्थ ने किस आयु में गृहत्याग किया था?
उत्तर: 29 वर्ष की अवस्था में
प्रश्न: बौद्ध धर्म में बुद्ध के गृहत्याग की घटना को क्या कहा गया है?
उत्तर: महाभिनिष्क्रमण
प्रश्न: गृहत्याग के बाद सिद्धार्थ के प्रथम गुरु कौन हुए?
उत्तर: आलारकलाम
प्रश्न: सिद्धार्थ ने आलारकलाम से कहाँ और किस दर्शन की शिक्षा ग्रहण की?
उत्तर: वैशाली में, सांख्य दर्शन की
प्रश्न: आलारकलाम के बाद सिद्धार्थ ने किससे शिक्षा ग्रहण की?
उत्तर: राजगीर के रुद्रकरामपुत्त से
प्रश्न: उरुवेला में सिद्धार्थ को कौन-से पाँच साधक मिले?
उत्तर: कौण्डिन्य, वप्पा, भादिया, महानामा एवं अस्सागी
प्रश्न: सिद्धार्थ को बिना अन्न-जल ग्रहण किए कितने वर्ष की कठिन तपस्या के बाद ज्ञान प्राप्त हुआ?
उत्तर: 6 वर्ष
प्रश्न: बुद्ध को किस आयु में ज्ञान की प्राप्ति हुई?
उत्तर: 35 वर्ष की आयु में
प्रश्न: बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति किस नदी के किनारे और किस वृक्ष के नीचे हुई?
उत्तर: निरंजना (फल्गु) नदी के किनारे, पीपल वृक्ष के नीचे (वैशाख पूर्णिमा की रात)
प्रश्न: ज्ञान प्राप्ति के बाद सिद्धार्थ किस नाम से जाने गए?
उत्तर: बुद्ध
प्रश्न: बुद्ध को जहाँ ज्ञान प्राप्त हुआ, वह स्थान क्या कहलाया?
उत्तर: बोधगया
प्रश्न: बुद्ध ने अपना प्रथम उपदेश कहाँ दिया था?
उत्तर: सारनाथ (ऋषिपत्तनम्) में
प्रश्न: बुद्ध के प्रथम उपदेश को बौद्ध ग्रंथों में क्या कहा गया है?
उत्तर: धर्मचक्र प्रवर्तन
प्रश्न: बुद्ध ने अपने उपदेश जनसाधारण की किस भाषा में दिए?
उत्तर: पालि भाषा में
प्रश्न: बुद्ध ने अपने सर्वाधिक उपदेश कहाँ दिए?
उत्तर: कोशल देश की राजधानी श्रावस्ती में
प्रश्न: बुद्ध के प्रमुख अनुयायी शासक कौन-कौन थे?
उत्तर: बिम्बिसार, प्रसेनजित तथा उदयन
प्रश्न: बुद्ध की मृत्यु कितने वर्ष की अवस्था में हुई?
उत्तर: 80 वर्ष की अवस्था में
प्रश्न: बुद्ध की मृत्यु कब और कहाँ हुई?
उत्तर: 483 ई० पू० में कुशीनारा (देवरिया, उत्तर प्रदेश) में
प्रश्न: बौद्ध धर्म में बुद्ध की मृत्यु को क्या कहा गया है?
उत्तर: महापरिनिर्वाण
प्रश्न: बुद्ध का अन्त्येष्टि संस्कार किन्होंने अत्यंत सम्मानपूर्वक किया?
उत्तर: मल्लों ने
प्रश्न: बुद्ध के जन्म एवं मृत्यु की तिथि को किस अभिलेख के आधार पर निश्चित किया गया है?
उत्तर: चीनी परम्परा के कैन्टोन अभिलेख के आधार पर
प्रश्न: बौद्ध धर्म के बारे में हमें विशद ज्ञान किससे प्राप्त होता है?
उत्तर: पालि त्रिपिटक से
प्रश्न: क्या बौद्ध धर्म ईश्वर और आत्मा में विश्वास करता है?
उत्तर: नहीं, यह अनीश्वरवादी है और इसमें आत्मा की परिकल्पना भी नहीं है।
प्रश्न: बौद्ध धर्म में किस चीज़ की मान्यता है?
उत्तर: पुनर्जन्म की
प्रश्न: बुद्ध के अनुसार तृष्णा को क्षीण हो जाने की अवस्था क्या कहलाती है?
उत्तर: निर्वाण
प्रश्न: बुद्ध ने "विश्व दुःखों से भरा है" का सिद्धांत कहाँ से लिया था?
उत्तर: उपनिषद से
प्रश्न: बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए जिन्होंने संन्यास ग्रहण किया, उन्हें क्या कहा गया?
उत्तर: भिक्षुक
प्रश्न: गृहस्थ जीवन व्यतीत करते हुए बौद्ध धर्म अपनाने वालों को क्या कहा गया?
उत्तर: उपासक
प्रश्न: बौद्ध संघ में सम्मिलित होने के लिए न्यूनतम आयु-सीमा क्या थी?
उत्तर: 15 वर्ष
प्रश्न: बौद्ध संघ में प्रविष्ट होने को क्या कहा जाता था?
उत्तर: उपसम्पदा
प्रश्न: बौद्ध धर्म के 'त्रिरत्न' कौन-कौन से हैं?
उत्तर: बुद्ध, धम्म एवं संघ

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads Area